आंवला पेड़ के उत्पत्ति की कहानी (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

आंवले के पेड़ में एक साथ विराजते हैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश! जानें अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा का रहस्य

Amla Navami Story: आंवले के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास क्यों माना जाता है? जानें आंवला नवमी की पौराणिक कथा, अक्षय नवमी पर पूजा का महत्व और पेड़ की छाया में भोजन करने की धार्मिक मान्यता।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • आंवले के वृक्ष को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है।

  • ब्रह्मा जी के प्रेमाश्रुओं से आंवले के आदि वृक्ष की उत्पत्ति हुई।

  • माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे हरि और हर की पूजा की थी।

  • अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है।

  • इस दिन आंवले के पेड़ पर लाल और पीला धागा बांधने की परंपरा है।

Origin Of Amla Tree Story: सनातन धर्म में आंवले के वृक्ष को बेहद पवित्र और पूजनीय है। धार्मिक मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव और ब्रह्मा जी का भी वास माना जाता है। यही वजह है कि आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाने वाली अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा, परिक्रमा और उसकी छाया में भोजन करने की परंपरा है।

पौराणिक मान्यताओं में आंवले के वृक्ष की उत्पत्ति से जुड़ी एक अद्भुत कथा भी मिलती है। मान्यता है कि ब्रह्मा जी की तपस्या के दौरान उनके नेत्रों से निकले प्रेमाश्रुओं से आंवले के आदि वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी। इसी कारण इस वृक्ष का धार्मिक महत्व है।

ब्रह्मा जी के प्रेमाश्रुओं से हुई आंवले के वृक्ष की उत्पत्ति

धार्मिक कथा के अनुसार, प्रलय काल में जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना के लिए तपस्या कर रहे थे, तब उनकी आंखों से प्रेमाश्रु गिरे। इन्हीं आंसुओं से आंवले के पहले वृक्ष की उत्पत्ति हुई। इसलिए आंवले को सृष्टि के आदि वृक्षों में विशेष स्थान दिया जाता है।

आंवले के वृक्ष को केवल एक फलदार पेड़ नहीं, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी पूजा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

आंवले के पेड़ में कैसे विराजते हैं हरि और हर?

आंवले के वृक्ष से जुड़ी एक अन्य धार्मिक कथा के अनुसार, माता लक्ष्मी भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की एक साथ पूजा करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने आंवले के वृक्ष में तुलसी और बेलपत्र दोनों के गुणों को देखकर इसी वृक्ष के नीचे हरि और हर की पूजा की।

मान्यता है कि माता लक्ष्मी ने यहां भगवान शिव और विष्णु को भोजन भी कराया था। इसी कथा के आधार पर आंवले के वृक्ष को हरिहर का प्रतीक माना गया है। हरि भगवान विष्णु और हर भगवान शिव का नाम है। इस तरह आंवले के पेड़ को दोनों देवताओं की उपस्थिति मानी गई है।

त्रिदेव का प्रतीक है आंवले के वृक्ष

सनातन परंपरा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश को सृष्टि के तीन प्रमुख देवता माना गया है। आंवले के वृक्ष में इन तीनों देवताओं का वास हैं। इसी कारण अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा, धागा बांधने और उसकी छाया में भोजन करने का विशेष महत्व बताया जाता है।

धार्मिक विश्वास है कि जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक आंवले के वृक्ष की पूजा करता है, उसके परिवार पर त्रिदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन की परेशानियों से रक्षा होती है।

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट