अक्षत के बिना पूजा क्यों है अधूरी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Akshat Puja Rules: अक्षत के बिना पूजा क्यों है अधूरी? जानिए चढ़ाने के नियम और इसकी महिमा

Akshat Puja Rules In Hindi: सनातन धर्म में अक्षत (साबुत चावल) को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं पूजा में अक्षत चढ़ाने के नियम, इसका धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी विशेष मान्यताएं।

सीमा कुमारी

Importance Of Akshat In Worship: देवी-देवताओं को पूजा में अक्षत चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। लगभग हर शुभ कार्य, यज्ञ, हवन और धार्मिक अनुष्ठान में अक्षत का प्रयोग किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षत का अर्थ है "जो खंडित न हो" अर्थात ऐसा चावल जो टूटा हुआ न हो। यही कारण है कि भगवान को हमेशा साबुत चावल ही अर्पित किए जाते हैं।

समर्पण और पूर्णता का प्रतीक अक्षत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षत समर्पण और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। पूजा में जब किसी सामग्री की कमी रह जाती है, तब उसके स्थान पर अक्षत अर्पित कर उस कमी को पूरा किया जा सकता है। इसी वजह से अक्षत को सभी पूजन सामग्रियों में विशेष स्थान दिया गया है।

अक्षत के बिना पूजा अधूरी रहने के कारण

  • पूर्णता का प्रतीक: अक्षत को पूर्णता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान को चढ़ाने का भाव यह है कि हमारी पूजा भी बिना किसी बाधा के पूरी हो।
  • सबसे शुद्ध अन्न: चावल धान के छिलके के अंदर बंद रहता है। इस वजह से कोई भी पशु-पक्षी इसे जूठा नहीं कर पाता और यह पूरी तरह शुद्ध रहता है।

ये भी पढ़ें

 पूजा में अक्षत चढ़ाने के फायदे

  • मानसिक शांति और स्थिरता: ज्योतिष शास्त्र में चावल का संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है। भगवान को अक्षत चढ़ाने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे मानसिक तनाव दूर होता है।
  • धन-धान्य और समृद्धि: नियमित रूप से भगवान शिव (शिवलिंग) या माता लक्ष्मी को चावल अर्पित करने से घर में स्थाई सुख, समृद्धि और प्रचुरता आती है।

पूजा के दौरान क्यों रखें विशेष ध्यान

पूजा के समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि चढ़ाए जाने वाले चावल टूटे हुए न हों। खंडित अक्षत को शुभ नहीं माना जाता। कई लोग कुमकुम या हल्दी के साथ अक्षत मिलाकर भगवान को अर्पित करते हैं, जिसे विशेष रूप से शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे पूजा का संकल्प जल्दी पूर्ण होता है।

धार्मिक ग्रंथों में यह भी उल्लेख मिलता है कि शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। वहीं, माता अन्नपूर्णा की कृपा पाने के लिए भी घर में अक्षत का विशेष महत्व बताया गया है। इसी कारण आज भी हर पूजा और मांगलिक कार्य में अक्षत को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ