Adhik Masik Durgashtami Puja Vidhi : 23 मई को अधिक माह की मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन सच्चे मन से आदि शाक्ति मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही मन की हर मोनकामना पूरी होती है।
इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ कुछ मंत्रों और उनके नामों का जाप करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, भय और शत्रुओं का नाश होता है।
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष, ज्येष्ठ अधिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 23 मई को सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 24 मई को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में 23 मई को ज्येष्ठ अधिक माह की मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
अगर आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी आदि अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। पति की आयु लंबी होती है।
अष्टम तिथि पर दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही साधक को शुभ फल मिलता है।
ये भी पढ़ें-Varda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली