वास्तुदोष दूर करने और धन-संपन्नता बढ़ाने के 5 उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Vastu Tips: अपने घर में कर लें वास्तु से जुड़े ये 5 काम, स्थिर लक्ष्मी का होगा वास, बनेंगे समृद्धि

Vastu Tips: अगर आप अपने घर की ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ना चाहते हैं और धन-संपन्नता में वृद्धि चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ आसान वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानिए

सीमा कुमारी

Vastu Tips for Money and Luck : हिन्दू धर्म में ज्योतिष और वास्तुशास्त्र का बड़ा महत्व होता है। कहा जाता है कि ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के नियमों को पालन करने से जीवन में तरक्की और सफलता मिलती हैं और अन्यथा करने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अगर, बात तरक्की और सफलता की करें तो, हम में से कई लोग कम मेहनत करके तरक्की और सफलता पा लेते हैं, जबकि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं।

ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा घर में मौजूद कुछ वास्तुदोषों की वजह से हो सकता है। अगर आप अपने घर की ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ना चाहते हैं और धन-संपन्नता में वृद्धि चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ आसान वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानिए

वास्तुदोष दूर करने और धन-संपन्नता बढ़ाने के 5 उपाय

मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति

ज्योतिषयों के अनुसार, वास्तुदोष दूर करने और धन-संपन्नता बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी बताई गई हैं, जबकि भगवान कुबेर धन के अधिपति हैं। इसलिए घर में धन वृद्धि के लिए लक्ष्मी और कुबेर दोनों की मूर्ति या तस्वीर अवश्य रखें। लक्ष्मी धन का सुख देती हैं और कुबेर आय बढ़ाते हैं। खास बात यह है कि कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं, इसलिए उनकी मूर्ति हमेशा उत्तर दिशा में रखें।

घर में बांसुरी रखें

कहते है, वास्तुदोष दूर करने और धन आगमन के लिए घर के पूजा स्थल में बांसुरी रखना भी बड़ा शुभ होता हैं। भगवान कृष्ण को प्रिय बांसुरी को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। कहा जाता है कि, घर में बांसुरी रखने से वास्तु दोष दूर होती है। अगर आप सुख- संपत्ति की चाह रखते है तो घर में एक चांदी की बांसुरी पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। बांस से बनी बांसुरी भी रख सकते हैं। इससे शिक्षा, व्यवसाय और नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

शंख का महत्व

ज्योतिष बताते है कि, घर में शंख रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। शंख का घोष घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। विशेष रूप से दक्षिणवर्ती शंख देवी लक्ष्मी को आकर्षित करता है, जिससे घर में धन और सुख का वास बना रहता है।

एकाक्षी नारियल से संकट दूर करें

वास्तुदोष दूर करने और धन आगमन के लिए घर में एकाक्षी नारियल भी रखना बड़ा शुभ होता है। नारियल को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। एकाक्षी नारियल विशेष रूप से शुभ होता है। इसके नियमित पूजन से घर में नकारात्मक शक्तियां कम होती हैं और आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है।

घर में गणेश जी की प्रतिमा

विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा घर पर रखना भी बड़ा शुभ होता है। धन और सुख में बाधा दूर करने के लिए घर में नृत्य करती हुई गणेश जी की मूर्ति लगाएं। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखें और ऐसी जगह हो जहां सभी की नजर उस पर बार-बार पड़े।

ज्योतिषयों का मानना है कि, इन छोटी-मोटी ज्योतिष एवं वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं और आर्थिक तरक्की के साथ-साथ सुख-शांति भी ला सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला