राजस्थान में वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा 
राजस्थान

Rajasthan News : अराजक तत्वों ने वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति तोड़ी, हंगामे से क्षेत्र में तनाव, बाजार बंद

राजस्थान के जयपुर स्थित मंदिर में वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर बाजर बंद कराकर सड़क जाम कर दी। आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

यतीश श्रीवास्तव

जयपुर : राजधानी जयपुर में मंदिर में अराजक तत्वों के वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। कई हिन्दू संगठन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

जयपुर के सांगनेर थाना क्षेत्र में प्रतान नगर इलाके स्थित वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त के हंगामे की सूचना पर पुलिस भी फोर्स के साथ पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ता और स्थानीय आक्रोशित लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद रोड पर लगाया जाम

वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को शुक्रवार देर रात ही किसी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। दिन में लोगों को जानकारी मिली तो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने रोड पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते टोंक रोड पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रोड पर दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

नाराज लोगों ने बंद कराया बाजार, बढ़ा तनाव

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्तपन्न हो गई। नाराज लोगों के जाम लगाने से यातायात भी प्रभावित हो गया। नाराज स्थानीय लोगों ने बाजार बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धार्मिक भावनाओें को आहत करने के लिए सोची-समझी प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। यह समाज में अशांति फैलाने के लिए उठाया जाने वाला कदम है। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नागौर सांसद बेनीवाल ने कही ये बात

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जयपुर में प्रताप नगर में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त करने की जानकारी मिली है। यह बेहद शर्मनाक हरकत है। मूर्ति तोड़ने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर से बात की गई है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें