उदयपुर जिला न्यायालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

Udaipur Court Bomb Threat: बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड और ATS कर रही तलाशी

Bomb Threat News In Udaipur Court: उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। ईमेल से मिली सूचना के बाद डॉग स्क्वाड और ATS की टीम तलाशी में जुटी।

अमन मौर्या

Udaipur Court Bomb Threat: राजस्थान के उदयपुर कोर्ट में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह सूचना सामने आते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस समय कोर्ट परिसर में वकील और मुकदमे से जुड़े लोग कोर्ट पहुंच ही रहे थे कि अचानक से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बिना देर किए तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश दिया। कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर खाली करा लिया गया, सभी गेट बंद कर दिए गए और चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा दी गई।

डॉग स्क्वॉड और ATS कर रही जांच

मौके पर जिला पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया। सुरक्षा कर्मी कोर्ट के हर कमरे, गलियारे और कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं, ताकि किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह से नकारा जा सके। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लगातार ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है, इसकी जांच कर रही है। अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, खासकर कोर्ट सर्किल के पास। इससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

सर्च अभियान जारी

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल, अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है, फिर भी परिसर में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे कोर्ट परिसर की अच्छी तरह जांच के बाद ही कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

लगातार बढ़ रहे मामले

बता दें कि हाल के दिनों में राज्य में इस तरह की धमकियों के मामले बढ़े हैं। 28 अप्रैल को राजस्थान विधानसभा को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहां भी कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

इसके अलावा 13 अप्रैल को हाई कोर्ट और सेशन कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला था। लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब