बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

फोन पर बदला धर्म, फिर बनी जैश की स्लीपर सेल; बबीता से खदीजा बनी महिला को राजस्थान ATS ने किया गिरफ्तार

Babita Dhakad Khadija Arrested: राजस्थान ATS ने जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया है। वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के संपर्क में थी।

अमन मौर्या

Rajasthan ATS Arrests Jaish Sleeper Cell: राजस्थान ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के स्लीपर सेल से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर की गई। आरोपी महिला की पहचान खदीजा उर्फ बबीता धाकड़ के रूप में हुई है। महिला मूल रूप से गंगापुर सिटी की रहने वाली है और इस समय वह जयपुर में रह रही थी। अधिकारियों ने बताया कि उसे कट्टरपंथी बनाया गया था और वह आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार थी।

पाकिस्तानी मुफ्ती ने कराया धर्म परिवर्तन

एजेंसी द्वारा पूछताछ में महिला ने बताया कि पाकिस्तान के एक मुफ्ती द्वारा फोन पर बातचीत के दौरान उसके प्रभाव में आकर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। इस्लाम अपनाने के बाद महिला ने अपना नाम बदलते हुए खदीजा रख लिया था। बताया जा रहा है कि बबीता को पाकिस्तान भेजने की भी योजना थी।

सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों से कनेक्शन

ATS द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के स्लीपर सेल की एक महिला को गिरफ्तार किए जाने के बाद SP (ATS) मनीष त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने अपनी कई जांचों के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया है। ये जांचें फिजिकल और टेक्निकल सबूतों के आधार पर की गई थीं। यह महिला अलग-अलग सोशल मीडिया के जरिए कई आतंकवादी संगठनों से जुड़ी हुई है और वह उन सभी लोगों के संपर्क में थी जो ऐसी गतिविधियों में शामिल थे जिनसे भारतीय समुदाय को खतरा है।

UAPA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

राजस्थान ATS के SP मनीष त्रिपाठी ने बताया कि UAPA एक्ट के तहत बबीता नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह अभी 7 दिन की रिमांड पर कस्टडी में है। देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित संगठनों से उसके संबंधों के सबूत मिले और ऐसी हरकतें सामने आईं जिनसे देश की संप्रभुता को खतरा हो सकता है। उसने अपना ज्यादातर डिजिटल डेटा मिटा दिया है, लेकिन हम उसे रिकवर करने की कोशिश करेंगे। इस मामले में जैश-ए-मोहम्मद का नाम भी सामने आया है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह