पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
राजस्थान

PM मोदी का राजस्थान दौरा टला! उद्घाटन से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मंत्रालय ने दी जानकारी

PM Modi Rajasthan Visit: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद 21 अप्रैल को होने वाला पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम टला। मंत्रालय ने दी जानकारी, जांच शुरू। जानें क्या है ताजा अपडेट।

प्रिया जैस

PM Modi Rajasthan Visit Cancelled: 21 अप्रैल को राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा निर्धारित किया गया था। इस दौरान PM मोदी बलोतरा के पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करना था। लेकिन आज (20 अप्रैल) की दोपहर 2 बजे आग लगने के कारण पीए मोदी का दौरा स्थिगत कर दिया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की।

मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट कर बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू जारी है और आवश्यक सुधारा उपाय किए जा रहे है। उद्घाटन के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया मामूली घटना

बता दें, कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक आग लगने से फरा-तफरी मच गई थी। यह घटना इस रिफाइनरी के उद्घाटन के ठीक 24 घंटे पहले घटी। यह रिफाइनरी कार्यक्रम स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है।

आग बुझाने के लिए करीब 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने पुष्टि की कि लगातार प्रयासों के बाद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इस घटना को "मामूली" बताया। हालांकि, घटना का वीडियो देखा जाए तो बड़ी घटना होने का अंदेशा लगाया जा सकता है।

HPCL और राजस्थान सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर

गौरतलब है कि इस रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को भारत की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। इस परियोजना को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें ₹79,450 करोड़ से अधिक का निवेश शामिल है। लगभग 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?