प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

'अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया', विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश

Pachpadra Greenfield Refinery: राजस्थान के पचपदरा में पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की। ऊर्जा संकट, भारत की रिफाइनरी क्षमता और तेल कीमतों पर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है।

अमन मौर्या

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आज करोड़ों रुपए की सौगात दी। पचपदरा के बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री का राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वागत किया।  इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विव ऊर्जा संकट और भारत की वर्तमान स्थिति पर बड़ा बयान दिया है।

राजस्थान के पचपदरा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में एक भी नई रिफाइनरी नहीं बनी है, यूरोप की रिफाइनरी क्षमता लगातार कम होती गई है। वहीं भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है।

ग्रीनफील्ड रिफाइनरी को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा के बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से रिफाइनरी प्रोडक्शन टैंकरों को हरी झंडी दिखाई। यह कॉम्प्लेक्स हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के तौर पर विकसित किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से लड़कर उबरा देश: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को लगातार बढ़ाया है। अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में एक भी नई रिफाइनरी नहीं बनी है, यूरोप की रिफाइनरी क्षमता लगातार कम होती गई है।

आगे उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है और हम यहां रुकने वाले नहीं हैं, आने वाले वर्षों में ये क्षमता और भी बढ़ने वाली है। इन्हीं प्रयासों के कारण भारत सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से लड़कर उबरा है।

अपवाहों के बीच सरकार ने किया काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में तेल के बड़े-बड़े कुएं नहीं हैं। जब ये संकट बढ़ा तो कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। आयात के मार्ग भी बंद थे।

पीएम ने कहा कि दुनिया के कई देशों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 40-50% की बढ़ोतरी हो गई, लेकिन भारत में एक दिन भी ऐसे हालात नहीं आए। अफवाहें बहुत फैलाई गईं, लोगों को डराया गया, भड़काया गया, राजनीति के खेल खेले गए लेकिन जिनके इरादे गलत थे वो सफल नहीं हो पाए।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक