राजस्थान में बहन के घर भात लेकर पहुंचे ओम बिरला 
राजस्थान

सांसद ओम बिरला ने निभाया वादा, 'बहन' की बेटी की शादी में भात लेकर पहुंचे, मायरे की रसम पूरी की

राजस्थान के सांसद ओम बिरला शहीद हेमराज की बेटी की शादी में मायरा की रस्म निभाने के लिए उनके घर पहुंचे। सांसद ओम बिरला शहीद की पत्नी और अपनी 'बहन' के घर भात लेकर पहुंचे।

यतीश श्रीवास्तव

कोटा: राजस्थान के लाल शहीद हेमराज मीणा पुलवामा हमले में 2019 में शहीद हो गए थे। इस दौरान सांसद ओम बिरला परिजनों को ढांढस बंधाने गए थे और कहा था कि शहीद की पत्नी उनकी बहन हैं और ये उनका परिवार है। वह भाई की तरह उनके साथ है। आज सांसद ने उस 'बहन' के प्रति अपना फर्ज निभाया है। शहीद की बेटी की शादी में ओम बिरला बहन के घर भात लेकर पहुंचे और बेटी के मायरे की रसम भी निभाई।

ओम बिरला विवाह के मायरे की रस्म के दौरान भात ले जाने के साथ शहीद की पत्नी और बहन मधुबाला को चुनरी ओढ़ाने के साथ तिलक भी किया। वह शहीद की बेटी की शादी में उसके मामा के रूप में शामिल हुए। रस्में निभाईं और आशीर्वाद भी दिया। जवान के शहीद होने के बाद परिवार संकट में था। कार्यक्रम में सांगोद के विधायक और भजन लाल शर्मा की सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी पहुंचे थे।

सांसद ने बहन को ओढ़ाई चुनरी सांसद ओम बिरला शहीद हेमराज की पत्नी और अपनी 'बहन' के घर भात लेकर पहुंचे। बहन की बेटी की शादी में भाई को ये रस्म निभानी पड़ती है। ऐसे में ओम बिरला ये रस्म निभाने पहुंचे थे। उन्होंने बहन को चुनरी ओढ़ाई यही नहीं बेटी के मायरे की रस्म भी सांसद ने निभाई। बता दें कि  बीते छह सालों ने हेमराज मीणा की पत्नी ओम बिराला को राखी बांधती और भाई दूज पर तिलक करती आ रही हैं।

क्या होता है मायरा राजस्थान में जब बहन के बेटे या बेटी का विवाह होता है तो बहन का भाई ननिहाल पक्ष की ओर से बहन, उसके बच्चों और बहन के ससुराल पक्ष के लोगों के लिए कपड़े, गहन, रुपयों के साथ उपहार लेकर जाता है। इसको मायरा या भात भरना कहते हैं। शहीद हेमराज मीणा के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी रीना मीणा (25) की शादी 14 अप्रैल को होने वाली है। इसी की शादी में सांसद पहुंचे थे।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट