कांसेप्ट फोटो (सौ. सोशल मीडिया) 
राजस्थान

राजस्थान: ट्रांसफर के 5 दिन बाद ही कलेक्टर ऑफिस के सामने लटका मिला नायब तहसीलदार का शव, फैली सनसनी

राजस्थान के करौली शहर में एक नायब तहसीलदार का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है।

राहुल गोस्वामी

जयपुर: राजस्थान के करौली शहर में एक नायब तहसीलदार का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है। पुलिस ने बताया कि करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में टहल रहे लोगों ने शनिवार सुबह शव लटका देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह (40) का पांच दिन पहले धौलपुर से करौली तबादला हुआ था। वह भरतपुर के बाई गांव के रहने वाले थे। पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने यह भी बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि अधिकारी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी दें कि राजेंद्र, भरतपुर की वैर तहसील में कानूनगो के पद पर थे। इसके बाद वे धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर लगे। वहीं 5 दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग करौली में नायब तहसीलदार के पद पर हुई थी।

राजेंद्र के बारे में भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां ही फिलहाल पढ़ रही हैं। परिवार खुद अचंभे में हैं कि यह घटना आखिर क्यों हुई। नायब तहसीलदार राजेंद्र को किसी भी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी। राजेंद्र की पत्नी यहीं वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ इक अलग मकान में रहती थीं। पुलिस ने फिलहाल परिजन और उसके परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत के कारणों का पता टल सकेगा। (एजेंसी इनपुट के साथ )

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत