कोटा में बस पलटी सौजन्य-सोशल मीडिया
राजस्थान

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। छह से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई।

  • छह से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • भोपाल के कुछ लोग एक मिनी बस से खाटू श्याम जी की यात्रा पर जा रहे थे।

Rajasthan Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलट जाने से आठ यात्रियों की मौत हो गई। 6 से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ नंद सिंह ने बताया कि राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस पलटने से चार यात्रियों की मौत हो गई। 6 से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिया से नीचे गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर बस दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 21 लोग सवार थे। सवारियों से भरा बस पुलिया से नीचे गिर गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस कैसे पलटी?

सीमलिया पुलिस थाने के एसएचओ नंद सिंह ने हादसे की जानकारी दी। एसएचओ ने बताया कि ट्रैवलर बस कराड़िया टोल प्लाजा पार करते हुए सुल्तानपुर की ओर बढ़ रही थी। ट्रैवलर तेज गति में थी, इसी दौरान ड्राइवर को नींद लग गई। बस की स्पीड अधिक होने से और नियंत्रण छूटने से बस सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से 20 फीट नीचे गिर गई।

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया, "अब तक आठ लोगों को मृत अवस्था में लाया गया है। सभी गंभीर मरीजों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है।"

भोपाल से खाटू श्याम जा रहे थे कुछ यात्री

कोटा ग्रामीण के ASP राम कल्याण मीणा ने बताया, "भोपाल (MP) के कुछ लोग एक मिनी बस से खाटू श्याम जी की यात्रा पर जा रहे थे। अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई और बस पलट गई। आठ लोगों की मौत हो गई है। 15-16 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बस में लगभग 25 लोग सवार थे।"

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

बस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीमों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए भेजा और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया।

जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि जिन घायलों की स्थिति गंभीर है, उन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का लगातार इलाज चल रहा है।

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल