सांकेतिक तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया) 
राजस्थान

Rajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Jaipur Crime News: जयपुर में एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वंदना शर्मा

Jaipur Resident Doctor Death: जयपुर के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट डॉक्टर को अपनी ही कार में मृत पाये गये। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

डर्मेटोलॉजी विभाग में रेजिडेंट में डॉक्टर थे

एक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान झुझुंन जिले के उदयपुरवाटी के रहने वाले संदीप कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो कि 37 वर्ष के थे। आपको बता दें कि वह व्यक्ति एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्य कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि संदीप शर्मा सोमवार की सुबह अपनी कार से फ्रंटियर कॉलोनी पहुंचे थे। साथ ही उनकी कार सुबह से ही एक मकान के बाहर खड़ी हुई थी।

मुंह के आसपास सफेद झाग निकल रहे थे

आपको बताते चले कि इस घटना के बाद कई घंटों तक वाहन उसी जगह खड़ा रहने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने जब कार के अंदर झांककर देखा तो डॉक्टर ड्राइवर सीट पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। और उनके मुंह के आसपास सफेद झाग और कुछ तरल पदार्थ भी पड़े हुए नजर आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आदर्श नगर थाने की पुलिस अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि पुलिस ने जब व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की तो तब पता चला की कार अंदर से लॉक है। इसलिए पुलिस ने बिना किसी देरी के कार की सामने वाली खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और डॉक्टर को बाहर निकाला। इसी के साथ डॉक्टर को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा