अरावली पैलेस होटल दुर्घटना (सोर्स - सोशल मीडिया) 
राजस्थान

Jaipur Wall Collapse: राजस्थान के आमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत; कई घायल

Amer Wall Collaps: जयपुर के आमेर क्षेत्र स्थित अरावली पैलेस होटल परिसर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

करुणा नंद शाहवाल

Aravali Palace Hotel Accident: जयपुर के आमेर इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। तालामोड़ के पास स्थित अरावली पैलेस होटल परिसर में निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तथा राहत दल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबने से दो महिला मजदूरों और एक पुरुष मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

होटल मे चल रहा था नाले की खुदाई का काम

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जयपुर के तालामोड़ इलाके में नाले की खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान नाले की ज्यादा खुदाई करने की वजह से पास की निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दीवार गिरने के वजह से कम से कम 12 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसमें कई मजदूर भी शामिल हैं।

घायलों का इलाज जारी

जयपुर के कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पुहंचे। हादसे में घायल हुए मजदुरों का इलाज किया जा रहा है। यह घटना बेसमेंट में सीवररेज टैंक की दिवार का निर्माण करते समय हुआ था। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। तो वहीं पीड़ित के परिजनों को सहयता करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है।

हादसे की जांच जारी

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हुई है। हादसा होने की वजह का पता लगाया जा रहा है, आस-पास के सभी मौजूद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जाएगा। यह घटना किसकी वजह से घटी है, इसका भी जांच किया जा रहा है। घटना मे जिम्मेंदार लोगों पर कड़ी से कड़ी से कार्यवाही की जाएगी।

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट