त्योहार अशर्फी मिठाई सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
राजस्थान

1 पीस मिठाई की कीमत 1111 रुपये, 1 kg की कीमत में आ जाएगी बाइक, जयपुर की 'त्योहार अशर्फी' क्यों है इतनी खास?

Expensive Sweet From Jaipur: दिवाली पर जयपुर की त्योहार अशर्फी मिठाई चर्चा में है। सोने के सिक्के जैसी दिखने वाली इस मिठाई का एक पीस 9 ग्राम का है और कीमत 1,111 रुपये है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • त्योहार अशर्फी मिठाई राजस्थान की राजधानी जयपुर में बनाई गई है।

  • त्योहार अशर्फी के एक पीस की कीमत 1,111 रुपये है।

  • 9 पीस वाले एक बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये है।

Tyohar Asharfi Sweet Viral Video: दीवाली के अवसर पर बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली पर लोग खूब शॉपिंग करते है। इन दिनों पूजा-पाठ, मिठाईयां, बर्तन, सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी जोरो पर चालू है।

इन तैयारियों के बीच राजस्थान की एक मिठाई खूब चर्चा में आ रही है। राजस्थान के जयुपर में दीवाली पर एक खास मिठाई बनाई गई है, जिसके सोशल मीडिया पर खूब चर्चे है और इसकी कीमत जानकर हर कोई दंग रह गया है।

त्योहार अशर्फी मिठाई कहां बनाई गई है?

इस मिठाई का नाम 'त्योहार अशर्फी' है। जयपुर में इस दिवाली, जयपुर की एक मिठाई 'त्योहार अशर्फी' अपनी कीमत और अनोखे अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। 9 ग्राम के एक पीस की कीमत 1,111 रुपये है, जो कि लगभग 1.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बैठती है।

त्योहार अशर्फी इतनी महंगी क्यों है?

इस मिठाई के महंगे होने के पीछे भी काफी दिलचस्प किस्सा है। जयपुर की इस मिठाई की दुकान की फाउंडर अंजलि जैन ने बताया कि आखिर यह मिठाई क्यों बनाई गई और यह इतनी महंगी क्यों है। अंजलि जैन ने बताया कि राजा-महाराजाओं के जमाने में, सम्मान या भेंट के तौर पर सोने के सिक्के यानी 'अशर्फियां' देने का चलन था।

त्योहार अशर्फी के एक पीस की कीमत कितनी है?

हमने इसी कॉन्सेप्ट को एक मिठाई के रूप में पेश किया है, जिसे सोने के सिक्के की तरह बनाया गया है। हमने इसका नाम 'त्योहार अशर्फी' रखा है। हर 'अशर्फी' का वजन 9 ग्राम है और इसकी कीमत 1,111 रुपये है।

त्योहार अशर्फी के 9 पीस के बॉक्स की कीमत कितनी है?

'1,111' यह संख्या शुभ मानी जाती है, इसलिए इसे चुना गया है। इस मिठाई के बॉक्स में कुल 9 पीस होते है। इस 9 पीस के एक बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये है। अगर प्रति किलोग्राम कीमत की बात करें, तो यह 1,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। साथ ही एक 'स्वर्ण प्रसादम्' नाम की मिठाई भी है। इसकी कीमत 1,11,000 प्रति किलोग्राम है।

सोशल मीडिया पर इस मिठाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मिठाई की खूबसूरती लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत