उदयपुर में भारी बवाल! सिटी पैलेस के बाहर देर रात हुआ पथराव, जानें क्या है मेवाड़ राजघराने में विवाद? 
राजस्थान

उदयपुर में भारी बवाल! सिटी पैलेस के बाहर देर रात हुआ पथराव, जानें क्या है मेवाड़ राजघराने में विवाद?

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के संपत्ति विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। देर रात, जब विश्वराज सिंह के साथ एक बड़ी भीड़ सिटी पैलेस के गेट तक पहुंची, तो वहां से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद, कुछ लोगों ने पैलेस की दीवारों पर चढ़ने की कोशिश की, और सिटी पैलेस के अंदर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।

अर्पित शुक्ला

उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के संपत्ति विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। देर रात, जब विश्वराज सिंह के साथ एक बड़ी भीड़ सिटी पैलेस के गेट तक पहुंची, तो वहां से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद, कुछ लोगों ने पैलेस की दीवारों पर चढ़ने की कोशिश की, और सिटी पैलेस के अंदर मौजूद लोगों ने तुरंत रोका। इस दौरान, विश्वराज सिंह और उनके समर्थक देर रात तक जगदीश चौक तथा सिटी पैलेस के बीच बैठे रहे।

महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, उनके बड़े बेटे विश्वराज सिंह के राजतिलक को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। महेंद्र सिंह के भाई और विश्वराज के चाचा, अरविंद सिंह मेवाड़ ने परंपरा के मुताबिक राजतिलक की रस्म को रोकने के लिए सिटी पैलेस के दरवाजे बंद कर दिए थे। इसके बाद, जब विश्वराज सिंह चित्तौड़गढ़ में महाराणा के रूप में राजतिलक कर उदयपुर सिटी पैलेस पहुंचे, तो उन्होंने धूणी माता के दर्शन करने की इच्छा जताई। लेकिन दरवाजे बंद होने के कारण समर्थकों ने बैरिकेडिंग हटा दी और पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान, विश्वराज सिंह तथा उनके समर्थक तीन कारों के काफिले के साथ अंदर घुसे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण रही।

क्या है मामला?

सिटी पैलेस पर नियंत्रण अरविंद सिंह मेवाड़ का है, और उन्होंने दो नोटिस जारी कर विश्वराज सिंह को सिटी पैलेस में प्रवेश से रोकने का आदेश दिया था। इन नोटिसों में यह स्पष्ट किया गया था कि ट्रस्ट से किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को सिटी पैलेस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और अरविंद सिंह ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। धूणी माता के दर्शन के लिए विश्वराज सिंह को अंदर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन उनके समर्थकों की गाड़ियाँ पुलिस ने दरवाजे पर ही रोक दी। पुलिस दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश कर रही थी।

महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, मेवाड़ के राजपूत सामंतों ने विश्वराज सिंह को खून से राजतिलक कर नया महाराणा घोषित किया है और गद्दी पर बैठाया है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की