राजस्थान में चलती कार में गैंगरेप। इमेज-एआई 
राजस्थान

राजस्थान में चलती कार में गैंगरेप, आईटी कंपनी के सीईओ ने मैनेजर के साथ की दरिंदगी

Rajasthan IT Company Manager Gangrape: उदयपुर में शर्मनाक वारदात हुई है। कंपनी की आईटी मैनेजर ने चलती कार में रेप का आरोप अपने सीईओ और उस कंपनी की एग्जीक्यूटिव हेड के पति पर लगाया है।

रंजन कुमार

Rajasthan Gangrape: राजस्थान के उदयपुर में एक आईटी फर्म के मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना सामने आई है। आईटी मैनेजर के साथ चलती कार में बर्थडे पार्टी के बाद गैंगरेप का आरोप उसकी कंपनी के सीईओ और एग्जीक्यूटिव हेड के पति पर है। कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड भी कार में उस वक्त थी। उदयपुर पुलिस ने घटना में 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि निजी आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ बर्थडे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने चलती कार में गैंगरेप किया गया। शिकायत में कहा है कि सीईओ की बर्थडे पार्टी के बाद सभी गेस्ट एक-एक करके चले गए, लेकिन वो महिला अकेली रह गई। पीड़िता का कहना है कि बर्थडे पार्टी के बाद कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति उसे कार में ले गए, जहां ये घटना हुई। पुलिस ने कहा कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड उसे अपनी कार में ले गई, उसका पति और सीईओ कार में थे। तीनों एक साथ उसे घर छोड़ने के लिए निकले थे।

घर छोड़ने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

रास्ते में एक शॉप से सिगरेट जैसा कोई सामान खरीदा और उसे भी पीने को दिया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके सेवन के बाद वो बेहोश हो गई। पुलिस को उसने बताया कि अगली सुबह उसे अपने साथ हुई घटना का पता चला। तब जाकर उसने शिकायत करने का फैसला किया। मैनेजर के साथ गैंगरेप की वारदात शनिवार की रात हुई है। कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी शोभागपुरा के एक होटल में थी। महिला रात 9 बजे पार्टी में आई थी। पार्टी देर रात डेढ़ बजे तक चली। उस दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। पीड़िता मैनेजर ने भी पार्टी की थी। फिर उसे घर छोड़ने की बात कही गई।

होश में आने पर पुलिस को दी सूचना

महिला का कहना है कि होश में आने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच कराई गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए गहन जांच चल रही है। एसपी योगेश गोयल ने कहा कि शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज