जयपुर सड़क हादसे में ड्राइवर का कबूलनामा (फोटो- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

14 मौतों का 'गुनहगार'! ड्राइवर का सनसनीखेज कबूलनामा, 'दो बार शराब पी, गुस्से में रौंदता चला गया'

जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। इस दर्दनाक घटना में 14 लोगों की जान चली गई। अब मामले में गिरफ्तार डंपर चालक का कबूलनामा सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

सौरभ शर्मा

Jaipur accident driver confession: जयपुर में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक घटना में 14 लोगों की जान चली गई। अब इस मामले में गिरफ्तार डंपर चालक कल्याण मीणा का जो कबूलनामा सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उसने पुलिस पूछताछ में माना कि वह शराब के नशे में धुत था और उसे अपनी हरकतों पर कोई काबू नहीं था। यह हादसा एक घोर लापरवाही का नतीजा है, जिसने 14 परिवारों की खुशियां छीन लीं।

पुलिस के सामने ड्राइवर ने अपनी पूरी कहानी बयां की। कल्याण मीणा ने बताया कि वह सुबह से ही मानसिक रूप से परेशान था और उसने दो बार शराब पी थी। सुबह 9 बजे गांव से निकलते ही उसने देशी शराब का एक पव्वा पिया और बाद में रास्ते में दो पव्वे और खरीदे। वह नशे में इतना डूब चुका था कि उसका खुद पर काबू नहीं रहा और बैलेंस बिगड़ने लगा। उसकी यह लापरवाही और नशा 14 जिंदगियों के लिए काल बन गया।

एक बहस और फिर मौत का तांडव

कल्याण मीणा ने बताया कि नशे में जब वह डंपर चला रहा था, तो एक कार चालक ने उसे टोका। कार चालक ने उसकी लापरवाही भरी ड्राइविंग पर सवाल उठाया कि वह कैसे गाड़ी चला रहा है। आसपास के लोगों ने भी उसे गाड़ी से उतरने के लिए कहा। इस घटना से वह भड़क गया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले से ही घर की दिक्कतों से परेशान था और ऊपर से यह बहस उसे गुस्सा दिला गई। उसने डंपर को गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से निकालकर तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया। उसे होश नहीं था कि वह क्या कर रहा है। उसने कबूल किया कि रास्ते में एक एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद भी वह नहीं रुका।

'हादसा नहीं, यह अपराध है'

पुलिस ने आरोपी चालक से करीब तीन घंटे की लंबी पूछताछ की। मेडिकल रिपोर्ट में भी कल्याण मीणा के शराब पीने की पुष्टि हो गई है। यह साफ हो गया है कि हादसा सिर्फ तेज रफ्तार का नहीं, बल्कि शराब पीकर ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी का मामला है। पुलिस अब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसके बयान की तस्दीक कर रही है। इस भयावह घटना के बाद पूरे जयपुर में भारी आक्रोश है और मातम पसरा है। लोग इस लापरवाही को एक अपराध मान रहे हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!