राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (सोर्स- @RajCMO)
राजस्थान

भजनलाल सरकार की सख्ती ने लाई रंग, ढाई साल में एक भी पेपर नहीं हुआ लीक; युवाओं में लौटा विश्वास

Employment In Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा के द्वारा पेपर लीक की घटना पर कार्रवाई के बाद राजस्थान में बड़ा सुधार देखा गया। युवाओं में सरकार भर्ती प्रक्रियां के प्रति विश्वास लौट रहा है।

नितिन कुमार राय

Rajasthan CM On Employment: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं के भविष्य को लेकर कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिसकी वजह आज राजस्थान के युवाओं को बड़ी राहत मिली है। साल 2023 में उन्होंने पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया था। जिसके बाद प्रदेश में 400 से अधिक परीक्षाएं सफल तरीके से आयोजित की गई। और लाखों पदों पर भर्तियां मेधावी छात्रों के हक में हुई।

1 लाख 89 हजार से अधिक भर्ती

अगस्त, 2026 में सीएम भजनलाल शर्मा के दिए बयान के अनुसार पेपर लीक मामलों में एसआईटी ने 569 लोगों की गिफ्तारी की थी। जिसके बाद नकल माफियों की कमर टूट गई। सीएम के निर्देश पर कार्रवाई के बाद सैकड़ों एग्जाम सफल तरीके से आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार राज्य में 1 लाख 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रकिया चल रही है। जबकि 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।

निजी क्षेत्र में भी रोजगार का मौका

राजस्थान फाउंडेशन के 8 चैप्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि निजी क्षेत्र में साढ़े चार लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। राजस्थान में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए सरकार, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। ताकि कंपनियां निवेश करे और युवाओं को रोजगार मिले।

जुलाई में पीएम मोदी ने बांटा नियुक्ति पत्र      

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा था। पीएम मोदी ने इस दौरान नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाल के समय में राजस्थान सरकार में शिक्षा विभाग में भर्ती को लेकर भी खूब चर्चा हुई है।  

शिक्षा विभाग ने रचा इतिहास

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने लगभग 84 हजार पदों के साथ सरकारी नौकरी देकर कीर्तिमान बनाया है. डेढ़ साल में 48,470 पदों पर नियुक्तियां की। स्कूलों में काफी हद तक शिक्षकों की कमी को दूर किया है। इसके साथ ही 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनमें हेडमास्टर के 4625 पद, सीनियर टीचर के 9664 पद, टीचर लेवल-1 के 7 हजार पद, जूनियर असिस्टेंट के 3619 पद समेत कई पद हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी