राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों के बीच 
पंजाब

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहुल गांधी, खेतों से होकर गांव पहुंचे...रास्ता खत्म होने पर पैदल चले

Punjab News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा किया। इस दौरान वे ट्रैक्टर से बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेते हुए गुरुदास पुर गांव पहुंचे।

Saurabh Pal

Rahul Gandhi Punjab visit: कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अमृतसर में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

गांधी का यह पूरा दौरा पंजाब के गांवों पर केंद्रित रहा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों और पानी से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। इसके लिए वह ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव की कच्ची सड़कों से होकर खेतों में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

पैदल चलकर राहुल गांधी पहुंचे गुरुदास पुर गांव

बाढ़ प्रभावित गांव गुरुदास जाते समय कच्चे रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे थे, जिसके कारण ट्रैक्टर भी आगे नहीं जा सका। इसके बाद गुरदास पुर पहुंचने के लिए राहुल गांधी करीब आधा किलोमीटर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर गांव पहुंचे। वहां टूटे घरों को देखा। पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका दर्द जाना।

फैज ने राहुल गांधी को सुनाया दुखड़ा

राहुल गांधी से मिलने के बाद बाढ़ पीड़ित फैज नामक व्यक्ति ने कहा कि यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी हमारे पास आए। हम चाहते हैं कि हमारा घर बने और बेटे के लिए नौकरी हो। मेरा घर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दौरान राहुल गांधी ने अमृतसर पहुंचने के बाद पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व के साथ गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।

बाढ़ से पंजाब के 23 जिले बुरी तरह प्रभावित

गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्य इस मानसून में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश हुए हैं। हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर दिया है। हालांकि पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य नहीं घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से दोनों राज्यों को राहत पैकेज देने का ऐलान किया गया है। पंजाब में बाढ़ की स्थिति की बात करें तो करीब 2100 गांव बर्बाद हो गए हैं। वहीं 15 जिलों में कम से कम 52 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ पंजाब के 23 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव