Punjab Dairy Development Board News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को आए दिन झटका लगता जा रहा है। जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है, वैसे-वैसे कार्यकर्ता पार्टी छोड़ते हुए नजर आ रहे है।
अब आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक, सुखदीप सिंह चीना ने पार्टी के अपने सभी पदों के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा को लिखे अपने इस्तीफे पत्र में उन्होंने कहा, "मैं, सुखदीप सिंह चीना, आम आदमी पार्टी (AAP) में अपने सभी पदों से इस्तीफा देता हूं और पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ता हूं।"
खबर अपडेट की जा रही है...