Karmabhoomi Express Train Fire Accident: पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आज शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। यह घटना पंजाब के पटियाला जिले में हुई, जब ट्रेन राजपुरा स्टेशन पर पहुंची थी। आग पर अब काबू पा लिया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, किसी भी तरह की हताहत की कोई खबर नहीं है।
भारतीय रेलवे ने इस घटना की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।