अमृतसर में मिले मिसाइल के टुकड़े (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पंजाब

पंजाब में गिरे मिसाइल के टुकड़े ले गई सेना, अमृतसर में धमाकों के बाद पूरी रात ब्लैकआउट

पंजाब के अमृतसर और बटाला के मध्य मजीठा के जेठवाल गांव में एक मिसाइल के कुछ टूटे-फूटे हिस्से मिले हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अमृतसर ग्रामीण के SSP मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

आकाश मसने

अमृतसर: ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब के अमृतसर में रात डेढ़ बजे किया गया ब्लैकआउट पूरी रात लागू रहा। अमृतसर जिले में कथित धमाके की आवाज सुने जाने के बाद यह ब्लैकआउट किया गया था। इस बीच अमृतसर और बटाला के मध्य मजीठा के जेठवाल गांव में एक मिसाइल के कुछ टूटे-फूटे हिस्से मिले हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह मिसाइल के टुकड़े अमृतसर के 3 गांवों में गिरी मिलीं। अमृतसर ग्रामीण के SSP मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते की और इसकी जानकारी तुरंत सेना को दी। इसके बाद सेना की एक टीम मौके पर पहुंची और इन मिसाइलों को साथ ले गई।

मिसाइल टुकड़े गांव दुधाला, जेठूवाल और पंधेर गांव में मिली हैं। जिसके बाद अमृतसर में पूरी रात ब्लैकआउट किया गया। उधर, पंजाब पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

हाजीपुर में आसमान से गिरा अज्ञात उपकरण

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पंजाब में कई इलाकों में धमाके और कुछ अज्ञात उपकरणों के गिरने की खबरें सामने आई हैं। मंगलवार देर रात बठिंडा के अकलिया गांव में गेहूं के खेत में जोरदार धमाका हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था।

तलवाड़ा के ब्लाॅक हाजीपुर में आने वाले घगवाल गांव में मंगलवार रात एक व्यक्ति के घर के आंगन में गीजर के आकार का उपकरण गिरा, जिसमें से कई तार भी बाहर निकले हुए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे आसमान से घगवाल निवासी अशोक कुमार के घर के आंगन में एक अज्ञात उपकरण गिरा। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

उपकरण गिरने पर जोर की आवाज हुई। अचानक आवाज सुनकर अशोक के परिवार के अलावा आसपास के घरों के लोग भी नींद से जाग उठे। लोगों ने तुरंत हाजीपुर पुलिस को इसकी जानकरी दी। पुलिस ने उक्त उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया। उस पर एक सीरियल नंबर और अंग्रेजी में टेस्ट पोर्ट सीकर लिखा था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल