लुधियाना में दहेज के लिए पति ने पत्नी को पीटा (सोर्स- सोशल मीडिया)
पंजाब

मुझसे ज्यादा कमाती है Thar दिला दो... लुधियाना में SUV के लिए पति बना हैवान, बीच सड़क में पत्नी को पीटा- VIDEO

Ludhiana Crime News: लुधियाना में थार SUV और बाइक की मांग को लेकर पति पर पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है। घटना CCTV में कैद हुई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

अक्षय साहू

Highlights:

  • लुधियाना में पति पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगा

  • पीड़िता ने थार SUV और मोटरसाइकिल मांगने की शिकायत की

  • कथित मारपीट की घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हुई

Ludhiana Dowry Harassment Case: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जस्सिया रोड पर स्थित ग्रीन एन्क्लेव में दहेज के लोभी एक पति ने पत्नी से कार और बाइक की मांग करते हुए उसकी पिटाई की। पूरी घटना आसपास लगे  CCTV कैमरों में कैद हो गई। पीड़िता ने पुलिस को CCTV फुटेज सौंपते हुए आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।  

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की पहचान ट्विंकल के रूप में हुई है।  ट्विंकल ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के तौर पर थार SUV और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उनकी एक साल पहले ही हुई थी। पति शादी के तीन महीने बाद से ही थार दिलाने की मांग कर रहा था। लेकिन उसके बार-बार इनकार के बाद उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। 

थार की मांग करते हुए सड़क पर पीटा

ट्विंकल ने अपने पति के खिलाफ जगतपुरी पुलिस पोस्ट में CCTV फुटेज जमा करते हुए दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पहले थार SUV और बाद में मोटरसाइकिल की मांग की। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने सवाल किया कि जब वह समराला चौक पर अपने सैलून से उससे ज्यादा कमाती है तो वह उसे गाड़ी क्यों नहीं खरीद सकती। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से उसे एक सात साल का बेटा है। महिला अपना खुद का एक सैलून चलाती है, जबकि उसका पति मेडिकल लाइन में कार्यरत है। 

पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह मदद के लिए पड़ोसी के घर भागी तो झगड़ा बढ़ गया। उसके पति ने उसका पीछा किया और सड़क पर उसके साथ मारपीट की। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। ट्विंकल ने कहा कि गाड़ी की मांग को लेकर पहले हुआ झगड़ा एक मध्यस्थ के जरिए सुलझा लिया गया था, लेकिन यह मामला तब फिर से सामने आया जब उसके पति ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल की मांग की।

एक साल पहले ही हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, इस जोड़े ने नवंबर 2025 में शादी की। शादी के बाद कुछ दिन सब कुछ सही चला। लेकिन फिर पति ने थार दिलाने की मांग करते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया और जल्द ही झगड़े मारपीट में तब्दील हो गया। हैबोवाल पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ट्विंकल की मेडिको-लीगल रिपोर्ट (MLR) का इंतजार कर रही है।  

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं