नारायण सिंह और सुखबीर सिंह बादल (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
पंजाब

सुखबीर सिंह बादल के हमलावर का निकला खालिस्तान कनेक्शन, पाकिस्तान में मिली ट्रेनिंग, जानिए क्या था प्लान?

पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। यह घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर हुई। हमलावर का नाम नारायण सिंह है और वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकवादी है।

मृणाल पाठक

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल में बुधवार सुबह पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ। स्वर्ण मंदिर के गेट पर हुई फाइरिंग में बादल बाल-बाल बच हैं। यह हमला तब हुआ जब शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल धार्मिक दंड के तौर पर मंदिर के गेट पर पहरा दे रहे थे। ऐसे में अब गोली चलाने वाले की भी पहचान हो गई है। जिसका नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है।

दरअसल, सुखबीर के पैर में फ्रैक्चर है, इसलिए वे व्हीलचेयर पर बैठे थे और हाथ में भाला लेकर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर हाथ में पिस्तौल लहराता हुआ आया और सुखबीर पर निशाना साधने लगा। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर से सीधे भिड़ गए। इसी बीच हमलावर ने ट्रिगर दबा दिया और गोली हवा में चल गई। भीड़ ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां उससे पूछताछ हो रही है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि नारायण सिंह डिप्टी सीएम पर हमला करके शहर में दहशत फैलाना चाहता था।

हमलावर नारायण सिंह का पाकिस्तान के रिश्ता!

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बर खालसा से जुड़ा है और पाकिस्तान भी जा चुका है। हमलावर नारायण सिंह चौरा बीकेआई का आतंकी रह चुका है। नारायण चौरा 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती दौर में पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेपों की तस्करी में अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और राष्ट्रविरोधी साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में भी आरोपी है। सुखबीर सिंह बादल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

जेल भी जा चुका है हमलावर

वहीं नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है। सुखबीर बादल आज सुबह 9 से 10 बजे तक स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे थे। हमले में सुखबीर को कोई चोट नहीं आई है। शिअद ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि नारायण सिंह चौरा का भाई नरेंद्र सिंह डेरा बाबा नानक में चौरा बाजार कमेटी का अध्यक्ष है और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का करीबी है।

जानें पुलिस ने क्या कहा

वहीं, पुलिस का कहना है कि हमने साजिश को नाकाम कर दिया है और हमलावर नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि टीम ने पहले से ही सुरक्षा घेरा बना रखा था। इससे पहले कि नारायण सिंह चौरा कोई बड़ी वारदात कर पाता, पुलिस कांस्टेबल ने नारायण सिंह चौरा को देखते ही दबोच लिया।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद