DIG भुल्लर के रिश्वतकांड की पूरी कहानी (फोटो- सोशल मीडिया) 
पंजाब

रिश्वत नहीं, 'सेवा-पानी' कहते थे DIG साहब, एक कॉल और 5 करोड़ कैश से खुले फिल्मी कहानी के राज

Punjab Police के DIG Harcharan Singh Bhullar ने पुलिस के काम को वसूली का धंधा समझ रखा था, उनकी कहानी में लगातार नए खुलासे हो रहे है। लैविश लाइफस्टाइल के खुलासे होते देख पूरा महकमा अचंभित हो रहा है।

सौरभ शर्मा

DIG Harcharan Singh Bhullar Bribery Case: पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। जो साहब रिश्वत को 'सेवा-पानी' का नाम देकर हर महीने वसूली करते थे, वो अब सीबीआई की गिरफ्त में हैं। एक स्क्रैप डीलर की शिकायत पर हुई कार्रवाई ने सबको चौंका दिया है। सीबीआई ने जब भुल्लर के ठिकानों पर छापा मारा तो 5 करोड़ रुपये नकद, किलो भर सोना, महंगी घड़ियों का जखीरा और लग्जरी गाड़ियां देखकर अधिकारियों की भी आंखें फटी रह गईं। एक वॉट्सऐप कॉल ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब स्क्रैप डीलर आकाश भट्टा ने 11 अक्टूबर को सीबीआई से शिकायत की। भट्टा ने आरोप लगाया कि डीआईजी भुल्लर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 8 लाख रुपये मांग रहे थे। सीबीआई की जांच में एक वॉट्सऐप कॉल हाथ लगी, जिसने भुल्लर के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत पेश किया। इस कॉल में भुल्लर अपने बिचौलिए किरशानु को पंजाबी में कह रहे थे कि "8 फड़ने ने 8," यानी उससे 8 लाख रुपये वसूल लो।

'अगस्त-सितंबर का नहीं आया'

सीबीआई के हाथ लगी बातचीत से यह भी साफ हो गया कि यह रिश्वतखोरी कोई एक बार का मामला नहीं था, बल्कि यह हर महीने चलने वाला 'सेवा-पानी' का खेल था। बिचौलिए किरशानु ने स्क्रैप डीलर भट्टा से बातचीत में भुल्लर की मांग का जिक्र करते हुए कहा, "कहंदा है अगस्त दा नी आया, सितंबर दा नी आया।" इस बातचीत ने यह साबित कर दिया कि डीआईजी भुल्लर नियमित तौर पर महीने के हिसाब से रिश्वत की वसूली कर रहे थे, जिसने उनके खिलाफ शिकंजा और कस दिया।

जब खुला अफसर का खजाना

गुरुवार को सीबीआई ने जाल बिछाकर पहले बिचौलिए को 8 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और फिर मोहाली दफ्तर से डीआईजी भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। जब उनके चंडीगढ़ स्थित घर और दफ्तर पर छापा पड़ा तो वहां से 5 करोड़ कैश, डेढ़ किलो सोना, 22 लग्जरी घड़ियां, मर्सिडीज-ऑडी की चाबियां और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। 2007 बैच के आईपीएस भुल्लर, पूर्व डीजीपी मेहल सिंह भुल्लर के बेटे हैं और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज