भगवंत मान और तरुण चुघ (फोटो सौजन्य- IANS) 
पंजाब

माफी मांगें या कोर्ट चलें! BJP महासचिव ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस, पंजाब में मचा सियासी हड़कंप

BJP Defamation Notice to CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें अब बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है।

प्रिया जैस

BJP General Secretary Sends Defamation Notice: पंजाब के जालंधर में हाल की में हुए बम धमाकों और सुरक्षा घटनाओं को लेकर सियासी विवाद छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा गया है। भाजपा की ओर से वरिष्ठ वकील संकेत गुप्ता ने नोटिस में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने हालिया बम धमाकों को भाजपा से जोड़कर आपराधिक मानहानि और गलत जानकारी फैलाने का काम किया है।

इस कानूनी नोटिस में पंजाब के सीएम भगवंत मान से बिना किसी शर्त के माफी मांगने को कहा गया है। साथ ही उनसे अपना बयान वापस लेने की मांग की है। अगर उन्होंने सात दिनों के अंदर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ आपराधिक और दीवानी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है।

गैर-जिम्मेदाराना बयान

भाजपा ने आरोप लगाया है कि भगवंत मान का बयान न केवल राजनीतिक रूप से गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि इससे जनता के बीच भ्रम और तनाव भी पैदा हो सकता है।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने कहा आज पूरा देश इस बात से दुखी है कि भगवंत मान ने एक राष्ट्रवादी पार्टी पर आरोप लगाए हैं, जिसने 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाकर आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने का काम किया है।

उन्होंने नक्सलवाद को कुचला है; जिन इलाकों में 200-200 CRPF जवान शहीद हो जाते थे, उन ज़मीनों को उन्होंने आतंकवाद से मुक्त कराया है। और आप 'ऑपरेशन सिंदूर' के इन पवित्र दिनों में ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

पंजाब में हमलों की दिलाई याद

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, एक तरफ, पंजाब में पुलिस थानों पर 22 से ज़्यादा बम धमाके हुए हैं, साथ ही ग्रेनेड हमले भी हुए हैं।

पंजाब पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल हमला हुआ है। एक मंदिर पर बम फेंका गया है। एक गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी हुई है। BJP मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला हुआ है। BJP नेता मनोरंजन कालिया पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। आपको पंजाब की शांति की कोई परवाह नहीं है, और इसके बजाय आप इसे राजनीतिक दुश्मनी की नज़र से देख रहे हैं।

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम