सुखबीर सिंह बादल पर हमला (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
पंजाब

गोल्डन टेंपल के गेट पर पहरा दे रहे थे सुखबीर सिंह बादल, तभी हमलावर ने बरसाई गोलियां- यहां देखें हमले का VIDEO

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर ने सुखबीर सिंह पर हमला करने का प्रयास किया। जबकि वहां मौजूद लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर की साजिश को नाकाम कर दिया।

दरअसल, शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल धार्मिक दंड के तौर पर मंदिर के गेट पर पहरा दे रहे थे। तभी उन पर गोली चलाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोली चलाने के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने हमलावर को धर-दबोचा। जिसके बाद हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौरा बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बर खालसा से जुड़ा है और पाकिस्तान भी जा चुका है। हमलावर नारायण सिंह चौरा बीकेआई का आतंकी रह चुका है। नारायण चौरा 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती दौर में पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देश विरोधी साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में भी आरोपी है।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमने साजिश को नाकाम कर दिया है और हमलावर नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि टीम ने पहले से ही सुरक्षा घेरा बना रखा था। इससे पहले कि नारायण सिंह चौरा कोई बड़ी वारदात कर पाता, पुलिस कांस्टेबल ने नारायण सिंह चौरा को देखते ही दबोच लिया।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज