AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने विधायक अनमोल गगन मान से मुलाकात की (फोटो- सोशल मीडिया) 
पंजाब

राजनीति से संन्यास, इस्तीफा अब यू-टर्न; विधायक मान से मिले AAP के प्रदेश अध्यक्ष

AAP की खरड़ सीट से विधायक अनमोल गगन मान ने अपनी विधायकी से इस्तीफा देने के बाद राजनीति को अलविदा कहने की बात कही थी, आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मान से मुलाकात कर वापसी की कवायद की।

सौरभ शर्मा

AAP MLA Anmol Gagan Mann withdraws his resignation: पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनमोल गगन मान ने एक दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के फैसले ने पार्टी पर कई सवाल भी खड़े कर दिए थे। अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफे के साथ-साथ राजनीति छोड़ने की भी बात कही है। कल तक उनके इस्तीफे के पीछे कई तरह की वजह सामने आ रहीं थी।

वहीं, अब अनमोल गगन मान को इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की भी कवायद शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को ही कहा था कि अनमोल से इस बारे में बात की जाएगी और उनका इस्तीफा अस्वीकार किया है, साथ ही यह फैसला उन्हें भी स्वीकार है।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष अरोड़ ने गगन मान से की मुलाकात रविवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अमन अरोड़ा ने विधायक अनमोल गगन मान से जीरकपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस संबंध में अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई। पार्टी ने विधायक पद से उनके इस्तीफे को अस्वीकार करने का फैसला किया है। अनमोल गगन मान ने भी इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। मैंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया है। अरोड़ा ने बताया की अनमोल आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी।

सोशल मीडिया पर लिखकर दी थी सूचना

खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- "मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से लेकर अध्यक्ष पद तक मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।"

बता दें उनके इस्तीफे के बाद से कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गई थी, इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी के सांसद सांसद राजा वड़िंग ने आप पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के भीतर सबकुछ सही नहीं चल रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला