जिम व योगा (फोटो. एआई)  
फोटो

Yoga VS Gym: योग या जिम? जानिए आपकी बॉडी और हेल्थ के लिए कौन-सा विकल्प है बेस्ट

Yoga VS Gym Comparison: योग और जिम, दोनों ही शारीरिक गतिविधियाँ स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए व्यायाम, खेल या योग में से किसी को चुना जा सकता है।

रीता राय सागर
योग भारत से शुरू हुई हजारों साल पुरानी पद्धति है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को देखने का एक नजरिया है, जो शरीर और मन के बीच संतुलन बनाने के लिए आसन, ब्रीदिंग टेक्निक और ध्यान को एक साथ लाता है।
जिम, ट्रेनिंग का एक आधुनिक तरीका है, जो आमतौर पर किसी फिटनेस सेंटर में मशीनों की मदद से की जाती है। जिम ट्रेनिंग की खासियत है कि इसमें मीडियम से लेकर इंटेंस वर्कआउट तक किए जा सकते हैं। इसमें मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाने और शरीर के आकार को बदलने पर ध्यान दिया जाता है।
योग और जिम दोनों ही सेहत और फिटनेस के लिए बेहतरीन हैं। जिम और योग में से कौन बेहतर है, इस पर बहस कभी खत्म नहीं होती। चाहे तेज दौड़ हो, जोश भरा खेल हो या योग की शांति, हर कदम, हर खिंचाव और हर सांस आपको एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन की ओर ले जाती है।
योग पूरे दिन तरोताजा, ऊर्जावान और खुश रहने में मदद करता है। जिम आपको स्वस्थ, चुस्त और ऊर्जावान बनाए रखता है। योग करने के बाद आपको कम थकान महसूस होती है जब कि जिम के बाद अत्यधिक थकान होती है।
योग सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है, जब कि जिम वृद्ध लोगों और उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है।
योग कम खर्चीला, न्यूनतम सहायक उपकरणों के साथ किया जा सकता है। आपको केवल एक योगा मैट की आवश्यकता है। योगा के मुकाबले जिम काफी महंगा है, क्योंकि इसके लिए जिम और ट्रेनर की जरूरत होती है। इसके लिए पूरे सेटअप की जरूरत होती है।

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद