हक और वॉर 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

Year Ender 2026: हक से लेकर वॉर 2 में तक, थिएटर में फीकी रहीं ये फिल्में, OTT पर बन गईं दर्शकों की पहली पसंद

Theatre Flop And OTT Hit Movies 2026: साल 2026 में कई फिल्में थिएटर में फ्लॉप रहीं, लेकिन ओटीटी पर छा गईं। हक, वॉर 2, दायरा और द राजा साब जैसी फिल्मों को घर बैठे करोड़ों दर्शक मिले।

सोनाली झा
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाह बानो केस से प्रेरित इस फिल्म में यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया था। शानदार कहानी और कलाकारों की तारीफ के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 20 करोड़ रुपये ही कमा पाई। हालांकि, 2 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद इसकी किस्मत बदल गई। फिल्म ने चार हफ्तों में 11.3 मिलियन यानी 1.13 करोड़ व्यूज हासिल किए।
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रवि उदयवार के निर्देशन और संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी दो ऐसे युवाओं पर आधारित थी, जो अपनी कमियों के बावजूद एक-दूसरे के करीब आते हैं। थिएटर में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 6.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं, नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद शुरुआती छह महीनों में इसे दुनियाभर में करीब 73 लाख व्यूज मिले।
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में उम्र के बड़े अंतर वाले रिश्ते और परिवार की नाराजगी को मजेदार अंदाज में दिखाया गया। थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन नेटफ्लिक्स पर इसे दर्शकों का अच्छा साथ मिला। ओटीटी पर आने के बाद फिल्म ने महज तीन हफ्तों में 7.7 मिलियन यानी 77 लाख व्यूज हासिल कर लिए।
प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी नजर आए। बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 208 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, जियोहॉटस्टार पर आने के बाद इसे शुरुआत में ही 1.75 करोड़ दर्शक मिले।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें थीं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में थीं। बड़े सितारों और शानदार एक्शन के बावजूद फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। दुनियाभर में करीब 303 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म को फ्लॉप का सामना करना पड़ा। वहीं, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद इसे 6.9 मिलियन यानी 69 लाख व्यूज मिले।
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपये रहा। लेकिन 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इसे दर्शक मिलने लगे। फिल्म ने पहले हफ्ते में 32 लाख व्यूज हासिल किए और दुनियाभर की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर जगह बनाई।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान