इंडियन कोबरा, कॉमन क्रेट और सॉ स्कैल्ड वाइपर के साथ मिलकर रसल वाइपर 'बिग फोर' बनाते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे ज्यादा मौतों के पीछे यही चार सांप होते हैं। रसल वाइपर के काटने का दर्द असहनीय होता है। भारत में सांप काटने की 43% घटनाओं के पीछे यही सांप होता है।सॉ स्कैल्ड वाइपर मिडल ईस्ट और मध्य एशिया में पाया जाने वाला सांप है। इसकी प्रवृति काफी आक्रामक होती है। घनी आबादी के बीच में रहने वाला यह सांप बेहद खतरनाक होता है। भारत में ये सांप हर साल करीब पांच हजार से अधिक मौतों का जिम्मेदार होता है।कॉमन कैरात बिग फोर का सबसे जहरीला सांप होता है और इसके काटने पर मरने के चांस 80% होते हैं। इसके जहर में ऐसे न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, जो मसल्स पैरालाइसिस, रेस्पिरेटरी फेलियर और मौत तक की वजह बन सकते हैं। ये दूसरे सांप, चूहे और मेंढक का शिकार करता है। यह अंधेरे में अटैक करता है।इंडियन कोबरा को भारत में पहले सपेरे लेकर गली-गली घूमते थे। ये सांप जहरीला भी होता है और आक्रामक भी। ये इंसानों के बीच ही रहते हैं, क्यों इनका शिकार चूहा होता है।किंग कोबरा चार मीटर की औसत लंबाई वाला ये सांप 5.85 मीटर का रिकॉर्ड बना चुका है। किंग कोबरा का इस्तेमाल पारंपरिक चीनी दवाओं में होता है और इसी वजह से इसका शिकार होता है। भारत में किंग कोबरा मारने पर कैद की सजा का प्रावधान है।मध्य एशिया और ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाला इनलैंड टाइपन चूहों का शिकार करता है। कहा जाता है कि इस सांप के एक बार काटने से सौ इंसानों की जान जा सकती है।