जन्माष्टमी 2025 की शुभकामनाएं (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... इन खास संदेशों से अपनों को दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Shri Krishna janmashtami 2025 Wishes: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप भी खुशियां अपनों के साथ बांटना चाहते है तो, शुभकामनाएं दे सकते है। इन शुभकामना संदेशों से मनाएं जन्माष्टमी की खुशियां।

दीपिका पाल
Shri Krishna Janmashtami 2025: आज देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी मनाई जा रही है। यह भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का खास दिन होता है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप भी खुशियां अपनों के साथ बांटना चाहते है तो, शुभकामनाएं दे सकते है। इन शुभकामना संदेशों से मनाएं जन्माष्टमी की खुशियां...
जन्माष्टमी कर्म-कर्तव्य, भक्ति-प्रेम और धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा करना अत्यंत ही शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के दुखों का अंत और जीवन को नई दिशा प्राप्त होती हैं।
आज 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में जानी जाती है। शास्त्रों में जन्माष्टमी के पर्व की महत्ता और उससे मिलने वाले लाभ का उल्लेख है। कहते हैं कि इस दिन सच्चे भाव से निर्जला व्रत रखने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में देशभर के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर लड्डू गोपाल की भव्य पूजा की जाती है। साथ ही प्रभु को प्रसन्न करने के लिए जगह-जगह भजन-कीर्तन, यात्राएं और झांकियां निकाली जाती है। परंतु पर्व की खास रौनक मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है।
यहां मध्यरात्रि कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नंदलाला का महाभिषेक किया जाता है। इस दौरान सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी इस तरह ही बधाई संदेश दे सकते है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन