आंवले की रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Winter Superfood Amla: आंवला खाने के 5 तरीके, सिर्फ मुरब्बा ही नहीं इन डिशेज में भी करें शामिल

Amla Recipes: सर्दियों में आंवला को डेली डाइट में शामिल करने के अनगिनत फायदे हैं। इस के लिए सिर्फ मुरब्बा नहीं, जानें चटनी, सलाद, दाल, जूस और अचार के जरिए इसे डाइट में शामिल करने के 5 आसान तरीके।

रीता राय सागर
हरी धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और आंवले को साथ पीसकर चटनी बनाएं। इसमें स्वादानुसार नमक और भुना जीरा मिलाएं। पराठे, चीला और दाल-चावल के साथ इसका स्वाद अच्छा लगता है।
आंवले को बारीक काटकर गाजर, चुकंदर और खीरे के साथ मिलाएं। ऊपर से नींबू, काला नमक और भुना जीरा डालें। यह सलाद खाने में चटपटा और बनाने में बेहद आसान है।
रोज की अरहर या मूंग दाल में आंवले के छोटे टुकड़े डालकर पकाएं। हल्का खट्टापन दाल का स्वाद बढ़ा देता है। ऊपर से जीरे और लहसुन का तड़का लगाएं।
आंवले को उबालकर या हल्का स्टीम करके टुकड़ों में काट लें। इसमें सरसों का तेल, सौंफ, मेथी, हल्दी और नमक मिलाएं। घर पर बना अचार खाने के साथ थोड़ा सा परोसें।
आंवले को उबालकर उसका गूदा निकाल लें। इसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी और थोड़ा इलायची पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा करके साफ कांच के जार में भर लें। इसे ब्रेड, टोस्ट या चीले के साथ खा सकते हैं।

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें