हैंडकेयर रूटीन फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Winter Hand Care: सर्दियों में हाथ हो जाते हैं रूखे और बेजान? सॉफ्ट और मुलायम हाथों के लिए अपनाएं ये 8 टिप्स

Hand Care Tips: सर्दियों में हाथ रूखे, खुरदरे और बेजान हो जाते हैं। जानें मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और दस्तानों की मदद से ठंड के मौसम में हाथों को मुलायम और स्वस्थ रखने के 8 आसान तरीके।

रीता राय सागर
हाथ धोने के बाद त्वचा की नमी कम हो जाती है। इसलिए हाथ पोंछने के बाद हल्की नमी रहते ही मॉइस्चराइजर लगाएं। ग्लिसरीन, सेरामाइड्स और शीया बटर वाले क्रीम लगाना बेहतर है।
सर्दियों में गर्म पानी से हाथ धोना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा के नेचुरल ऑयल को कम करता है। हाथ धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
बर्तन धोने और कपड़े साफ करने में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट हाथों की त्वचा को रूखा बनाते हैं। ऐसे काम करते समय वॉटरप्रूफ हैंड गलब्स पहनें और काम खत्म होने के बाद हाथों पर क्रीम लगाएं।
ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से हाथों की त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए बाहर निकलते समय ऊनी या गर्म दस्ताने पहनें। इससे हाथों को ठंड और रूखेपन से बचाने में मदद मिलेगी।
सर्दियों में भी सूरज की यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले हाथों के खुले हिस्से पर एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
सर्दियों में नाखूनों के आसपास की त्वचा भी सूखने लगती है। ऐसे में क्यूटिकल ऑयल या मॉइस्चराइजर लगाएं। नाखूनों के आसपास की सूखी त्वचा को खींचकर न निकालें।
रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बार-बार स्क्रब करना सही नहीं है। इससे त्वचा में जलन और दरारें बढ़ सकती हैं। मॉइस्चराइजर को प्राथमिकता दें।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली