सूट के साथ इयररिंग्स डिजाइन फोटो
फोटो

Ethnic Earrings Design: सूट का रंग देखकर चुनें झुमके, हर लुक में दिखेंगी स्टाइलिश

Earrings Design for Women: लाल, पीले, हरे या काले सूट के साथ कौन-से झुमके पहनें? जानिए हर रंग के सूट के साथ मैच करने वाले 8 खूबसूरत इयररिंग डिजाइन और पाएं परफेक्ट एथनिक लुक।

अंकिता पटेल
लाल रंग का सूट अपने आप में काफी आकर्षक होता है। इसके साथ गोल्डन कुंदन या पोल्की झुमके पहनने से लुक में शाही अंदाज जुड़ जाता है। अगर सूट पर सुनहरी कढ़ाई या जरी वर्क है, तो उसी रंग की फिनिश वाले झुमके चुनें। शादी, त्योहार और पारिवारिक समारोहों के लिए यह कॉम्बिनेशन खास रहेगा।
पीले रंग का सूट पहन रही हैं, तो उसके साथ कुंदन और मोती की कारीगरी वाले झुमके खूबसूरत लगेंगे। खासकर सफेद मोतियों के साथ गोल्डन फिनिश वाला डिजाइन पीले रंग को और निखारता है। हल्दी, पूजा या दिन के किसी खास कार्यक्रम में इस कॉम्बिनेशन से आपका लुक बेहद आकर्षक दिख सकता है।
हरे रंग के सूट के साथ गोल्डन झुमके और रंगीन मीनाकारी डिजाइन बहुत सुंदर लगते हैं। गहरे हरे रंग के आउटफिट पर पारंपरिक गोल्डन झुमके रॉयल लुक देते हैं, जबकि हल्के हरे सूट के साथ छोटे फ्लोरल या पर्ल डिटेलिंग वाले झुमके अच्छे लगते हैं। यह कॉम्बिनेशन एथनिक लुक के लिए शानदार है।
काले रंग के सूट के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके एक शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं। बड़े झुमके, झरोखा डिजाइन या बारीक नक्काशी वाले सिल्वर इयररिंग्स आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। अगर सूट सिंपल है, तो हैवी झुमके पहनें। वहीं कढ़ाई वाले सूट के साथ मीडियम साइज का डिजाइन चुनें।
सफेद और क्रीम रंग के सूट पर मोतियों वाले झुमके बेहद एलिगेंट लगते हैं। आप पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स, छोटे कुंदन-पर्ल झुमके या गोल्डन फिनिश वाले मोती डिजाइन चुन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन सादगी के साथ क्लासी लुक देता है और दिन के कार्यक्रमों से लेकर शाम की छोटी पार्टियों तक अच्छा लगता है।
नेवी ब्लू या रॉयल ब्लू सूट के साथ सिल्वर फिनिश और नीले स्टोन वाले झुमके आकर्षक लगते हैं। हल्के नीले सूट पर छोटे क्रिस्टल या पर्ल झुमके भी अच्छे विकल्प हैं। अगर आप अपने आउटफिट में मॉडर्न टच चाहती हैं, तो ज्योमेट्रिक या ड्रॉप डिजाइन वाले इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं।
पिंक सूट के साथ फ्लोरल, रोज गोल्ड और हल्की कुंदन डिटेलिंग वाले झुमके खूबसूरत लगते हैं। बेबी पिंक या पेस्टल शेड के सूट पर छोटे मोती और स्टोन वाले डिजाइन चुनें, जबकि गहरे गुलाबी सूट के साथ थोड़े बड़े गोल्डन झुमके अच्छे लगेंगे। इससे आपका लुक सॉफ्ट और फेमिनिन नजर आएगा।
नारंगी या ऑरेंज सूट के साथ गोल्डन, कुंदन और पारंपरिक मीनाकारी झुमके शानदार लगते हैं। अगर सूट में गोटा-पट्टी या सुनहरी कढ़ाई है, तो गोल्डन झुमके चुनें। वहीं सादे ऑरेंज सूट के साथ रंगीन स्टोन या बड़े पारंपरिक झुमके पहनकर अपने एथनिक लुक को खास बना सकती हैं।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद