वेडिंग साड़ी फोटो.सोशल मीडिया
रेडी-टू-वियर यानी प्री-स्टिच्ड साड़ी उन महिलाओं के लिए बढ़िया विकल्प है, जिन्हें साड़ी की प्लीट्स बनाने और पल्लू सेट करने में परेशानी होती है। इन दिनों सीक्विन, सैटिन, जॉर्जेट और एम्ब्रॉयडरी वाली रेडी-टू-वियर साड़ियां शादी और कॉकटेल फंक्शन के लिए पसंद की जा रही हैं।अगर आप अपनी साड़ी में कुछ अलग डिटेलिंग चाहती हैं, तो घुंघरू बॉर्डर वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। प्लेन या हल्की कढ़ाई वाली साड़ी के साथ ऐसा बॉर्डर खास तौर पर उभरकर दिखता है।साड़ी के किनारे पर गोल लहरदार कट वाला स्कैलप बॉर्डर इन दिनों ट्रेंड में हैं। यह पारंपरिक साड़ी को थोड़ा मॉडर्न टच देता है। खासकर ऑर्गेंजा, नेट और जॉर्जेट जैसी फैब्रिक पर यह डिजाइन अच्छा लगता है। अगर आप बहुत ज्यादा हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो एम्ब्रॉयडरी पल्लू वाला डिजाइन चुनें। पल्लू पर धागे, जरी, सीक्विन या फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की डिटेलिंग होती है। पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो केप स्टाइल या प्री-ड्रेप्ड पल्लू वाला डिजाइन देख सकती हैं। यह स्टाइल रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी और संगीत जैसे फंक्शन के लिए अच्छा विकल्प है।