गणतंत्र दिवस 2025 पारंपरिक परिधान (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

गणतंत्र दिवस पर पहन लीजिए तिरंगा स्टाइल के आउटफिट, आपका लुक लगेगा देशभक्ति से सराबोर

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाने वाला है। अगर आपके ऑफिस में किसी प्रकार का जश्न मनाया जाने वाला है तो इसमें शामिल होने के लिए आप इस तरह के आउटफिट ट्राई कर सकते है।

दीपिका पाल
Republic Day 2025 Outfits: आने वाले दिन देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय त्योहार यानि गणतंत्र दिवस मनाया जाने वाला है। इस खास मौके पर स्कूल-कॉलेज के अलावा कार्यालयों में भी जश्न मनाया जाता है। अगर आपके ऑफिस में किसी प्रकार का जश्न मनाया जाने वाला है तो इसमें शामिल होने के लिए आप इस तरह के आउटफिट ट्राई कर सकते है।
तिरंगे रंगों की साड़ी: गणतंत्र दिवस के जश्न में आप यह स्टाइल चुन सकते हैं इसके लिए तिरंगे रंगों की साड़ी भी पहन सकती हैं. बाजार में आपको कई तरह की तिरंगे रंगों की साड़ियां मिल जाएंगी।
सफेद कुर्ते के साथ तिरंगा चुनरी- यहां पर सबसे फेमस आउटफिट में सादा सफेद रंग का कुर्ता है तो आप उसे तिरंगे रंग के दुपट्टे के साथ पेयरअप करके पहन सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है।
पारंपरिक कुर्ता-पायजामा - गणतंत्र दिवस के खास मौके पर पारंपरिक कुर्ता-पायजामा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।सफेद या हल्के रंग का सूती कुर्ता आपके लुक को सादगी और शालीनता देगा। इसके साथ पायजामा पहनकर आप पूरी तरह से भारतीय संस्कृति की झलक दिखा सकते हैं। नेहरू जेकेट भी आप पहन सकते है।
रिपब्लिक डे के मौके पर आप व्हाइट, ऑरेंज शेड के मिक्स अनारकली फ्रॉक सूट के साथ ग्रीन ट्राउजर और तिरंगा रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
बंदगला सूट- गणतंत्र दिवस पर गहरे नीले या भूरे रंग का बंदगला सूट चुनें, यह आउटफिट आपके व्यक्तित्व को उभार सकेगा। इसके साथ मैचिंग जूते और बेल्ट पहनकर आपका पूरा लुक शानदार लगेगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज