वीजा फ्री घूमने के स्थान (डिजाइन फोटो) 
फोटो

Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट

Visa Free Countries for Indians: भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए बिना वीजा या आसान एंट्री वाले 8 खूबसूरत देशों के बारे में जानें। अगली विदेश यात्रा से पहले जरूर देखें यह फोटो गैलरी।

विदेश घूमने का सपना तो लगभग हर किसी व्यक्ति का होता है, लेकिन वीजा की लंबी प्रक्रिया और झंझट लोगों के कदम को रोक देती है। अच्छी बात यह है कि भारतीय पासपोर्ट धारक कई खूबसूरत देशों की यात्रा बिना वीजा के साथ कर सकते हैं। अगर आप भी कम परेशानी में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो इन 8 शानदार देशों को बकेट लिस्ट में अपनी जरूर शामिल करें।
अगर आप पहली बार विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नेपाल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भारतीय नागरिकों को यहां पर जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। काठमांडू के प्राचीन मंदिर, पोखरा की शांत झीलें और हिमालय की बर्फीली चोटियां हर पल को यादगार बना देती हैं। सबसे खास बात, यहां कम बजट में शानदार इंटरनेशनल ट्रिप का अनुभव मिलता है।
अगर आपकी छुट्टी का सपना का मतलब सफेद रेत, नीला समुद्र और शानदार रिसॉर्ट्स है, तो मॉरीशस आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। भारतीयों को यहां वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। रोमांटिक बीच, रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स और खूबसूरत सनसेट इसे हनीमून और फैमिली वेकेशन दोनों के लिए खास बनाते हैं।
भूटान सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल होने के लिए भी जाना जाता है। भारतीय यात्री यहां बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। पारो का मशहूर टाइगर नेस्ट मठ, थिम्फू की खूबसूरत वादियां और शांत वातावरण आपको शहरों की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराएंगे।
मालदीव की तस्वीरें देखकर शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने यहां घूमने का सपना न देखा हो। भारतीय यात्रियों को यहां वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। समुद्र के ऊपर बने लक्जरी वॉटर विला, क्रिस्टल क्लियर पानी, स्कूबा डाइविंग और यादगार सनसेट इस जगह को दुनिया के सबसे खूबसूरत वेकेशन स्पॉट्स में शामिल करते हैं।
अगर आप इस भीड़भाड़ की दुनिया से दूर शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश में जाना चाहतें है, तो फिजी जरूर जाएं। भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए यहां वीजा-फ्री एंट्री उपलब्ध है। सैकड़ों खूबसूरत द्वीप, रंग-बिरंगी कोरल रीफ, साफ समुद्र और सुकून भरा माहौल यहां की सबसे बड़ी पहचान हैं। यहां पर बिताया हर एक पल आपके कैमरे में कैद करने लायक होता है।
अगर आपकी पसंद भीड़भाड़ वाले शहर नहीं, बल्कि झरने, घने जंगल और पहाड़ हैं, तो डोमिनिका आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए। भारतीय नागरिक यहां बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। ट्रैकिंग, एडवेंचर और अनछुई प्राकृतिक खूबसूरती इस देश को बाकी जगहों से अलग बनाती है।
बारबाडोस अपनी शानदार बीच लाइफ, नीले समुद्र और रंगीन लोकल कल्चर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारतीय यात्रियों को यहां वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है। यहां पर आप वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांच, स्वादिष्ट कैरेबियन फूड और आरामदायक बीच वेकेशन का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
अगर आप भीड़ से हटकर किसी नई और खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडाइंस आपके लिए शानदार विकल्प है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को यहां भी वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। नीला समंदर, सफेद रेत वाले शांत बीच और मनमोहक द्वीप इसे एक छिपा हुआ स्वर्ग बनाते हैं। अगली इंटरनेशनल ट्रिप के लिए इस अनोखी जगह को अपनी बकेट लिस्टमें जरूर शामिल करें।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट