वेलवेट फैशन ट्रेंड फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Velvet Fashion Trend: इस साल फिर ट्रेंड में लौटा वेलवेट, शादी-पार्टी में ऐसे पाएं रॉयल लुक

Velvet Trend 2026: वेलवेट अब सिर्फ सर्दियों की शाम में ही नहीं पहना जाता है। साड़ी से लेकर लहंगे और अनारकली तक, इस रिच फैब्रिक को नए अंदाज में स्टाइल किया जा रहा है। जानें 6 स्टाइलिंग आइडिया।

रीता राय सागर
वेलवेट का रिच टेक्सचर और गहरा रंग इसे फेस्टिव और वेडिंग लुक के लिए खास बनाता है। 2026 के वेडिंग सीजन में इसे सिर्फ भारी विंटर आउटफिट की तरह नहीं, बल्कि साड़ी, ब्लाउज, अनारकली और जैकेट में भी नए तरीके से पहना जा रहा है।
शादी या रिसेप्शन के लिए वेलवेट साड़ी एक स्टाइलिश ऑप्शन है। ब्लैक, वाइन, डीप ग्रीन और बरगंडी जैसे शेड्स वेलवेट के टेक्सचर को और उभारते हैं। अगर साड़ी हैवी है, तो ज्वेलरी को थोड़ा बैलेंस रखें, ताकि पूरा लुक जरूरत से ज्यादा भारी न लगे।
अगर आपको पूरा वेलवेट आउटफिट ज्यादा भारी लगता है, तो सिर्फ वेलवेट की ब्लाउज बनवाएं। हल्की सिल्क, जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ वेलवेट ब्लाउज खूबसूरत कंट्रास्ट देती है। डीप नेक, फुल स्लीव या स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज डिजाइन इसे मॉडर्न टच दे सकते हैं।
वेलवेट अनारकली इस फैब्रिक को पहनने का एक और खूबसूरत तरीका है। जरी, जरदोजी या एम्ब्रॉयडरी के साथ इसका लुक और रिच हो जाता है। वेलवेट अनारकली में जरदोजी और आरी वर्क जैसे डिटेलिंग वाले लुक बेहद जंचते हैं।
लहंगे में वेलवेट का इस्तेमाल खासकर वेडिंग और ईवनिंग फंक्शन के लिए किया जाता है। पूरा लहंगा वेलवेट रखने के बजाय वेलवेट ब्लाउज, बॉर्डर या जैकेट के साथ हल्के फैब्रिक को मिलाने से लुक ज्यादा बैलेंस्ड नजर आता है।
वेलवेट खुद काफी रिच और हैवी फैब्रिक है, इसलिए इसके साथ बहुत ज्यादा एक्सेसरीज या भारी एम्ब्रॉयडरी करने की जरूरत नहीं होती। एक स्टेटमेंट नेकलेस, पोल्की ईयररिंग्स या हैवी चोकर में से किसी एक को ही हाइलाइट करें। दिन के फंक्शन में पूरा वेलवेट पहनने के बजाय ब्लाउज, जैकेट या बॉर्डर के रूप में इसे शामिल करें।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा