‘पिचर्स’ से लेकर ‘पंचायत’ तक ने तोड़े सारे रिकॉर्ड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
स्टार्टअप की दुनिया और दोस्तों के सपनों की कहानी दिखाने वाली 'TVF Pitchers' ने वेब सीरीज को नई पहचान दिलाई। इसके दमदार रोल आज भी दर्शकों को याद हैं।'परमानेंट रूममेट्स' ने प्यार, शादी और रिश्तों की उलझनों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया। इस सीरीज ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में TVF की पकड़ मजबूत की।'कोटा फैक्ट्री' में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का संघर्ष और उनकी उम्मीदें दिखाई गई हैं। जीतू भैया का रोल भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ।फुलेरा गांव की कहानी पर बनी 'पंचायत' ने सादगी और शानदार कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया। सचिव जी और गांव के लोगों की कहानी इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है।युवा पीढ़ी के भाई-बहनों की जिंदगी पर आधारित सीरीज 'ट्रिपलिंग' ने भी लोगों का दिल जीता। रिश्तों की उधेड़ बुन में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई।