इन सितारों का है आर्मी कनेक्शन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

टीवी की दुनिया के इन सितारों का है आर्मी कनेक्शन, किसी के पिता तो कोई है फौजी परिवार की बेटी

TV Stars Army Connection: छोटे पर्दे के पॉपुलर कलाकार अक्सर खुद को गर्व से 'आर्मी ब्रैट्स' कहने वाले ये स्टार्स अपने संस्कारों और काम के प्रति निष्ठा का श्रेय अपने पारिवारिक बैकग्राउंड को देते हैं।

यति सिंह
छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता का सेना से संबंध केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर है। उनके पिता प्रताप सिंह मेहता ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ओर से हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं, नकुल के परदादा लक्ष्मीलाल मेहता भी मेवाड़ क्षेत्र के सैन्य प्रमुख रह चुके हैं।
आर्मी ऑफिसर की बेटी दीपिका कक्कड़ के संस्कार ससुराल सिमर का और बिग बॉस जैसे मंचों से अपनी विशेष पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में एक वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं।
टीवी प्रेजेंटर और एक्टर रणविजय सिंह का परिवार तो पीढ़ियों से देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनका परिवार लगातार 6 पीढ़ियों से भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा रहा है। रणविजय के पिता इंडियन आर्मी में उच्च पद पर रहे, जबकि उनके भाई हरमनजीत सिंह ने भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दीं।
अभिनेता राजीव खंडेलवाल की परवरिश भी पूरी तरह से सैन्य डिसीप्लीन में हुई है। राजीव के पिता कर्नल सी.एल. खंडेलवाल सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी हैं, जिससे राजीव में गजब की फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली आई।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा के पिता ने भी इंडियन आर्मी में सेवा दी है। इन सभी कलाकारों ने अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से यह साबित किया है कि सेना से मिले मजबूत मूल्य किसी भी क्षेत्र में सफलता की नींव बन सकते हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?