2025 के 5 पेरेंटिंग ट्रेंड्स (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

Year Ender 2025: 2025 के 5 सुपर-हिट पेरेंटिंग ट्रेंड्स, जिन्होंने पेरेंटिंग को बनाया और भी स्मार्ट

Parenting Trends of 2025: परवरिश करना माता-पिता के लिए आसान नहीं होता है इसके लिए पैरेंटिंग में कई ट्रेंड सामने आने लगे है। आज हम 2025 के उन ट्रेंड्स की बात करेंगे जो सालभर बहुत पॉपुलर हुए।

दीपिका पाल
Year Ender 2025: साल 2025 का अंतिम महीना दिसंबर चल रहा है। इस महीने में साल भर की कई घटनाओं को याद किया जाता है जिसमें कुछ अच्छी बातें तो कुछ बुरे अनुभव। पैरेंटिंग यानि परवरिश-में माता-पिता अपने बच्चे को अच्छे संस्कार औऱ स्किल सिखाने पर जोर देते है। परवरिश करना माता-पिता के लिए आसान नहीं होता है इसके लिए पैरेंटिंग में कई ट्रेंड सामने आने लगे है। आज हम 2025 के उन ट्रेंड्स की बात करेंगे जो सालभर बहुत पॉपुलर हुए।
1. डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox)- आज के समय में बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल फोन या स्क्रीन टाइम में बीत रहा है। जहां पर किताबों से कोई रुचि नहीं रह गई है। साल 2025 में यह डिजिटल डिटॉक्स ट्रेंड बहुत पॉपुलर हुआ है।इसमें फोन, टैबलेट, टीवी और खासतौर से सोशल मीडिया के प्रयोग को सीमित किया जाता है। आउटडोर एक्टिविटी पर भी काफी ध्यान दिया गया है।
2. इमोशनल कोचिंग (Emotional Coaching)- सबसे पॉपुलर पेरेंटिंग ट्रेंड्स में यह ट्रेंड पेरेंटिंग के लिए खास है। इसमें इसमें माता-पिता उनके किसी भी इमोशन को नजरअंदाज नहीं करते बल्कि उन्हें स्वीकार कर प्यार से समझाते हैं. ऐसा करने से बच्चे अपने इमोशन्स को व्यक्त और कंट्रोल करना सीखते हैं। बच्चों के इमोशन्स को समझना जरूरी है।
3. लाइटहाउस पेरेंटिंग (Lighthouse Parenting)- पेरेंटिंग में यह ट्रेंड भी खास पॉपुलर है इस ट्रेंड में बच्चों को दुनिया एक्सप्लोर और जानने की आजादी दी जाती है।समुद्र में जहाजों को रास्ता दिखाने वाले लाइटहाउस की तरह माता-पिता भी सही-गलत समझाने के लिए गाइड की तरह मौजूद रहते हैं। इस ट्रेंड में माता-पिता बच्चों को कंट्रोल नहीं करते और फैसले लेने की स्वतंत्रता भी देते हैं।
4. जेंटल पेरेंटिंग (Gentle Parenting)- पेरेंटिंग के इस खास ट्रेंड में बच्चों को डांट डपट से अलग प्यार, धैर्य और समझदारी से गाइड किया जाता है। इस पेरेंटिंग में पेरेंट्स बच्चों के इमोशन्स को अच्छे से समझते हैं और फिर सही-गलत समझाते हैं. ऐसा करने से बच्चों का बिहेवियर पॉजिटिव बनता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
5. इको-फ्रेंडली पेरेंटिंग ट्रेंड (Eco Friendly Parenting)- पेरेंटिंग के इस पॉपुलर ट्रेंड्स में ईको फ्रेंडली पेरेंटिंग बच्चों को दी जाती है।बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाकर उनकी लाइफ में सस्टेनेबल आदतों को शामिल करना जरूरी है।इसमें पेरेंट्स बच्चों को ऐसी आदतें सिखाते हैं जिसमें प्रकृति को नुकसान न हो और वे जिम्मेदार नागरिक भी बनें।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग