उत्तराखंड (सोर्स सोशल मीडिया) 
फोटो

उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट

Top 10 Tourist Places in Uttarakhand: उत्तराखंड की 10 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानिए। नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली, केदारनाथ और हरिद्वार जैसी शानदार डेस्टिनेशन देखें।

अगर आप घूमनें का प्लान कर रहे है तो आप झीलों के शहर नैनीताल उत्तराखंड जायें क्योंकि यह जगह सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। इतना ही नही यहां पर नैनी झील में बोटिंग, स्नो व्यू पॉइंट से हिमालय का नजारा और मॉल रोड पर शाम की सैर हर पर्यटक को पसंद आती है।
'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर मसूरी अपनी ठंडी वादियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। आप फैमली के साथ ट्रीप प्लान कर सकते है यहां पर घूमनें के लिए केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा और मॉल रोड यहां के प्रमुख आकर्षण स्थान हैं। यह जगह आपका मन माेह लेती है।
अगर आपको एडवेंचर और आध्यात्मिकता दोनों पसंद हैं तो आपके ऋषिकेश सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर आप को मन की शांति के साथ ही गंगा आरती मिलती है, जिसमें आप खुद को ईश्वर से जुडा हुआ महसूस करते है। यहां की रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और लक्ष्मण झूला पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।
'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर चोपता ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक की भी शुरुआत होती है। यहां पर जाकर आप शिव का त्रिशूल, नंदा देवी और चौखंबा जैसी हिमालय की चोटियों के शानदार दृश्य देख सकते हैं।
अगर आपको वन्यजीव पसंद हैं तो आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जरूर जाएं। क्योंकि यहां पर आपको टाइगर सफारी के साथ-साथ हाथी, हिरण और कई दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। इसके साथ ही आप दुनिया की भीड़ से दूर नेचर की करीब रहेंगे।
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'फूलों की घाटी' मानसून के दौरान हजारों रंग-बिरंगे फूलों से सज जाती है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। यहां पर आपको 500 से अधिक प्रकार के अल्पाइन फूल, जंगली पौधे और दुर्लभ जीव-जंतु पाए जाते हैं। यहां पर हर 15 दिन में यहाँ अलग-अलग तरह के फूल खिलने से घाटी का रंग बदलता रहता है।
भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हिमालय की गोद में स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है। इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने अपने पापों के पश्चयताप करने के लिए किया था।
चार धाम यात्रा का प्रमुख तीर्थ बद्रीनाथ मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें, कि बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित भगवान विष्णु का एक पवित्र तीर्थस्थल है।
औली उत्तराखंड राज्य के चमोली जिलें में स्थित है। यहां पर आपको बर्फ से ढकी चोटियां, स्कीइंग और शानदार रोपवे के लिए औली पूरी दुनिया में मशहूर है। सर्दियों में यहां का नजारा किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगता। यहां पर जाने के बाद आप का वापस घर जाने का मन नही होगा।
हर की पौड़ी की भव्य गंगा आरती, मंदिर और आध्यात्मिक माहौल हरिद्वार को उत्तराखंड के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। शाम की गंगा आरती का नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। आपको एहसास होगा कि आप एक पवित्र स्थान पर आ गये है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी