तनाव और थकान दूर करने के लिए योगासन (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

बिजी लाइफ में आपको तनाव और थकान दूर करेंगे ये योगासन, आज से शुरु कर दें प्रेक्टिस

Yoga Tips in Hindi: कई बार नींद की कमी की वजह से भी कई समस्याएं बढ़ती है। इन सभी समस्याओं के लिए अगर आप दवाईयों का सहारा लेने की बजाय योग का सहारा लेते है तो आपको फायदा मिलता है।

दीपिका पाल
Best Yogasan for Stress: भागदौड़ जिंदगी में हर किसी के लिए सेहत का सही तरीके से ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। यहां पर काम के साथ तनाव और थकान की स्थिति देखने के लिए मिलती है। कई बार नींद की कमी की वजह से भी कई समस्याएं बढ़ती है। इन सभी समस्याओं के लिए अगर आप दवाईयों का सहारा लेने की बजाय योग का सहारा लेते है तो आपको फायदा मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ योगासन के बारे में बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
उत्तानासन :- शरीर को तनाव और थकान से राहत दिलाने के लिए यह योगासन काम करता है। इस आसन को करने के लिए आप पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं। इस दौरान आपका सिर और शरीर एक सीध में होना चाहिए, यानी झुकते वक्त कमर में मोड़ नहीं होना चाहिए। आपकी हथेलियां जमीन को छुएं, और घुटने बिलकुल सीधे रहें। इस स्थिति में करीब 30 सेकंड तक रहना होता है। इस आसन से रक्त संचार बेहतर होता है, जो मन को शांत करता है और तनाव कम करता है आपकी नींद अच्छी हो जाती है।
इस आसन को करने से मानसिक शांति मिलती है, जिससे शरीर तनावमुक्त होता है और नींद बेहतर होती है। इसमें घुटनों को मोड़कर एड़ियों के ऊपर बैठना होता है, फिर सांस खींचते हुए आगे की ओर झुकना होता है, ताकि आपका सिर दोनों घुटनों के बीच आराम से टिक जाए। साथ ही दोनों हाथों को आगे की तरफ फैलाना होता है। इस पोजीशन में आपकी कोहनियां और घुटने एक लाइन में होते हैं, जिससे शरीर को पूरा आराम मिलता है।
वक्रासन :- इस योगासन को आप आसानी से घर में कर सकते है। जमीन पर घुटनों और पंजों को टिकाकर, धीरे-धीरे अपने हाथों को पीछे की ओर उठाकर फर्श पर रखना होता है। फिर दाहिने घुटने को बाएं पैर की ओर दबाते हुए शरीर को खिंचाव दिया जाता है और कुछ देर इस स्थिति में बने रहना होता है। फिर इसी तरह दूसरी ओर भी यह प्रक्रिया दोहराई जाती है। इस योगासन को करने से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है और दिमाग शांति महसूस करता है, जिससे अनिद्रा की समस्या कम होती है। यह योग आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। -आईएएनएस के द्वारा

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह