सोहा अली खान, सैफ अली खान और सबा अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
करीना ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोहा और उनके भतीजे तैमूर अली खान के बीच की गहरी बॉन्डिंग साफ तौर पर देखने को मिल रही है। करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सोहा अली खान बच्चों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में सोहा अपने भतीजे तैमूर के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया के साथ खेलते दिख रहे हैं।इसके अलावा छुट्टियों के दौरान बिताए गए खास पलों की झलक भी इन फोटोज में साफ दिखती है, जहां सैफ अली खान और सोहा एक साथ फुर्सत के लम्हें बिताते नजर आ रहे हैं।तस्वीरों के साथ-साथ करीना कपूर खान में लिखा कि सोहा को उनकी पसंदीदा चीजों की बधाई देते हुए लिखा कि उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन वर्कआउट, सबसे अच्छा जापानी खाना, बेहतरीन चॉकलेट ग्लूटेन-फ्री कुकीज और बेहतरीन क्राइम नॉवेल्स मिलें।करीना कपूर ने आगे लिखा कि जो इंसान हमेशा सबके लिए सबसे अच्छा रहता है, वह हर अच्छी चीज का हकदार होता है। भाभी और ननद के बीच का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।