श्वेता त्रिपाठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

Shweta Tripathi Birthday: मिर्जापुर की 'गोलू' की लाइफ है बेहद दिलचस्प, श्वेता त्रिपाठी के अनसुने फैक्ट्स

Shweta Tripathi Unknown Facts: बॉलीवुड जगत में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने 'मसान' फिल्म की मासूम शालू गुप्ता से लेकर 'मिर्जापुर' की बेबाक गोलू गुप्ता तक, उन्होंने हर किरदार को जीवंत किया है। एक्टिंग के अलावा भी उनके भीतर कई ऐसी प्रतिभाएं छुपी हैं, जिनसे उनके फैंस आज तक पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं।

यति सिंह
1. श्वेता त्रिपाठी को सिर्फ बंद कमरों में एक्टिंग करना ही पसंद नहीं है, बल्कि उन्हें एडवेंचर से भी बेहद लगाव है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक प्रमाणित स्कूबा डाइवर हैं। उन्होंने अंडमान द्वीप समूह के नीले समंदर में स्नॉर्कलिंग और डाइविंग के गुर सीखे थे।
2. पानी से श्वेता का यह रिश्ता यहीं खत्म नहीं होता। श्वेता को लहरों पर सर्फिंग करना भी बखूबी आता है। उन्होंने पुडुचेरी की खूबसूरत लहरों पर सर्फिंग सीखी है और वह अक्सर पुडुचेरी की यात्रा करना पसंद करती हैं।
3. स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कानून की प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कानून की राह छोड़कर उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसी प्रतिष्ठित संस्था का रुख किया।
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से श्वेता ने फैशन कम्युनिकेशन में 4 साल का बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स पूरा किया। डिग्री मिलने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनका असली झुकाव एक्टिंग की तरफ है।
5. ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे पॉपुलर सीरीज 'मिर्जापुर' में श्वेता ने गजगामिनी गुप्ता उर्फ गोलू का किरदार निभाया है। इस शो से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प तथ्य यह है कि श्वेता का चयन अहम कलाकारों में सबसे पहले हुआ था।
6. श्वेता की और उनके पति चैतन्य शर्मा यानी रैपर स्लो चीता की मुलाकात एक हवाई जहाज के सफर के दौरान हुई थी। सफर की शुरुआत में दोनों शांत थे, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। यह बातचीत इतनी आगे बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे।
7. साल 2018 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कला के क्षेत्र में श्वेता ने महज 5 साल की उम्र से ही कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था, लेकिन घुंघरू चुभने की वजह से उन्होंने बाद में इसे छोड़ दिया था।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल