शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

ओम शांति ओम' से 'किंग' तक, शाहरुख-दीपिका की जोड़ी ने हर बार बदला अपना अंदाज

Shah Rukh Khan Deepika Padukone Chemistry: फेवरेट ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘किंग’ में दोनों की जोड़ी फिर साथ देखने को मिलेगी।

यति सिंह
शाहरुख और दीपिका की जोड़ी की शुरुआत साल 2007 में फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से हुई थी। फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने शांतिप्रिया और सैंडी का रोल निभाया था, जबकि शाहरुख ओम कपूर के रूप में नजर आए थे।
साल 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख चार्ली और दीपिका मोहिनी के रोल में नजर आए। डांस, कॉमेडी और मनोरंजन से भरी इस फिल्म में दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को पसंद आई थी।
वहीं साल 2023 की फिल्म ‘पठान’ में दोनों ने एक्शन लुक में वापसी की। शाहरुख पठान और दीपिका रुबाईना के रोल में दिखाई दीं। हाई-ऑक्टेन एक्शन के बीच उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में रही।
साल 2023 में ही दीपिका ने शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो किया था। उन्होंने ऐश्वर्या राठौड़ का रोल निभाया, जो फिल्म की कहानी का अहम भावनात्मक हिस्सा था।
अब शाहरुख और दीपिका सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के एक म्यूजिकल सीक्वेंस में दिखाई देने की खबरों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड