साड़ी ईयररिंग डिजाइन डिजाइन फोटो
अगर आप साड़ी में रॉयल और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो चांदबाली ईयररिंग्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनका अर्धचंद्राकार डिजाइन चेहरे को खूबसूरत लुक देता है। आप इन्हें बनारसी, सिल्क और जॉर्जेट साड़ी के साथ पहन सकती हैं।ट्रेडिशनल साड़ी के साथ झुमके कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। गोल्ड प्लेटेड, मोती वाले या कुंदन डिजाइन के झुमके आपके लुक में पारंपरिक खूबसूरती जोड़ सकते हैं। खासकर सिल्क और बनारसी साड़ी के साथ हैवी झुमके काफी आकर्षक लगते हैं।कुंदन ईयररिंग्स साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत और रिच लुक देते हैं। इनमें जड़े चमकदार स्टोन और बारीक डिजाइन इन्हें खास बनाते हैं। आप इन्हें बनारसी, कांजीवरम या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं।अगर आपको हैवी लेकिन क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो पोल्की ईयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। इनका अनकट डायमंड जैसा पारंपरिक लुक साड़ी की खूबसूरती को और निखारता है। खासकर सिल्क, बनारसी और नेट साड़ी के साथ पोल्की ईयररिंग्स काफी आकर्षक लगते हैं। इन्हें शादी और खास फंक्शन में पहन सकती हैं।मोती वाले ईयररिंग्स उन महिलाओं के लिए अच्छे हैं, जिन्हें सिंपल और सोबर लुक पसंद है। पर्ल ड्रॉप डिजाइन चेहरे को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। इन्हें शिफॉन, ऑर्गेंजा और जॉर्जेट साड़ी के साथ पहन सकती हैं। टेंपल ज्वेलरी से प्रेरित ईयररिंग्स में देवी-देवताओं, कमल और पारंपरिक आकृतियों की खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलती है। ये खासतौर पर कांजीवरम और साउथ इंडियन सिल्क साड़ी के साथ शानदार लगते हैं।मीनाकारी ईयररिंग्स अपनी रंगीन कारीगरी और खूबसूरत पैटर्न के लिए पसंद किए जाते हैं। इनमें लाल, हरे, नीले और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल देखने को मिलता है। आप इन्हें प्लेन सिल्क, कॉटन या हल्के वर्क वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं।अगर आप पारंपरिक साड़ी को थोड़ा अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ईयररिंग्स ट्राई करें। इनमें फ्लोरल, झुमका और ज्योमेट्रिक पैटर्न के कई विकल्प मिलते हैं। कॉटन, लिनेन और हैंडलूम साड़ी के साथ ये काफी अच्छे लगते हैं।