इन बॉलीवुड सितारों के बयानों पर छिड़ गई बड़ी बहस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

संजय दत्त से आमिर तक, जब बॉलीवुड सितारों के बयानों पर छिड़ गई बड़ी बहस

Bollywood Controversial Statements: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में भारत में शांति को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके बयानों पर बड़ा विवाद खड़ा हुआ हो।

यति सिंह
यह पहली बार नहीं है जब संजय दत्त के किसी टिप्पणी ने तूल पकड़ा हो। इससे पहले भी अपनी सजा का जिक्र करते हुए कहा कि संजय दत्त ने येरवडा जेल में रहने के बावजूद मराठी नहीं सीख पाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया।
साल 2017 में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे उनकी बेटी त्रिशाला के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाक में कह दिया था कि अगर उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती तो वह उसकी टांगें तोड़ देते। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है और किसी भी समाज के लिए धार्मिक असहिष्णुता सबसे बड़ा क्राइम है। एक्टर के इस बयान का वीडियो जैसे ही मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, लोगों की तीखे रिएक्शन सामने आने लगीं।
एक कार्यक्रम में आमिर खान ने खुलासा किया था कि जब वह घर पर अपनी तत्कालीन पत्नी किरण राव से बातचीत करते थे, तो वह देश में बढ़ते असुरक्षा के माहौल पर चिंता व्यक्त करती थीं। उन्होंने बताया कि किरण ने एक बार उनसे यह तक पूछ लिया था कि क्या उन्हें अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए भारत छोड़ देना चाहिए।
एक स्पेशल इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों को किसी खास धार्मिक कट्टरता के बिना बड़ा किया है। उन्हें अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए डर लगता है, क्योंकि अगर कल को कोई उग्र भीड़ उन्हें घेर ले और उनका मजहब पूछे, तो उनके बच्चों के पास देने के लिए कोई जवाब नहीं होगा।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

शंकरसिंह वाघेला का विवादित बयान, CEC ज्ञानेश कुमार को दी जान से मारने की धमकी

अब 1000-1500 रुपये का हिसाब मांगेगी पुलिस? अभिजीत दिपके ने जताई कड़ी नाराजगी, नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास